{"_id":"614dbbf78ebc3e01ed1426da","slug":"ipl-2021-delhi-capitals-vs-rajasthan-royals-team-prediction-probable-playing-11-details-of-dc-vs-rr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DC vs RR: दिल्ली-राजस्थान में होगी कांटे की टक्कर, पिछले मैच में संजू की टीम ने किया था बड़ा उलटफेर, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-XI","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs RR: दिल्ली-राजस्थान में होगी कांटे की टक्कर, पिछले मैच में संजू की टीम ने किया था बड़ा उलटफेर, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:10 AM IST
सार
DC vs RR: यह मुकाबला राजस्थान की टीम के लिए काफी अहम है, जिसे जीतकर वह प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम रखना चाहेगी।
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2021 के 36वें मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना एक बार की चैंपियन (2008) राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में दोपहर साढ़े तीन से शुरू होगा। तीन बजे टॉस होगा। दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। ऐसे में आइए जानते हैं शनिवार को होने वाले डबल हेडर के पहले मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन?
2 of 6
दिल्ली कैपिटल्स की टीम
- फोटो : social media
अंकतालिका में दिल्ली शीर्ष पर
अंकतालिका की बात करें तो, दिल्ली 14 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम अंकतालिका में आठ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है। यह मुकाबला राजस्थान की टीम के लिए काफी अहम है, जिसे जीतकर वह प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम रखना चाहेगी।
3 of 6
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : Amar Ujala
आंकड़ों में किसका पलरा भारी
आंकड़ों की बात करें, तो दोनों के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले हुए हैं। इसमें से राजस्थान ने 12 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली की टीम ने 11 मैचों में जीत हासिल की है। पिछले मैच में दिल्ली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद पर आठ विकेट से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : social media
पिछले मैचों में दिल्ली के इन खिलाड़ियों का चला था सिक्का
हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के शीर्ष क्रम ने शानदार खेल दिखाया था। धवन (42), श्रेयस अय्यर (47 नाबाद) और कप्तान ऋषभ पंत (35 नाबाद) ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। वहीं, गेंदबाजी में कागिसो रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए थे। एनरिच नोर्टजे ने भी बढ़िया गेंदबाजी की थी। उन्होंने 12 रन देकर दो विकेट झटके थे। कुल मिलाकर दिल्ली ने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
5 of 6
कार्तिक त्यागी
- फोटो : social media
पिछले मैच में राजस्थान ने किया था बड़ा उलटफेर
पिछले मैच में राजस्थान की तरफ से कार्तिक त्यागी ने पंजाब के मुंह से जीत छीन ली थी। इस युवा गेंदबाज ने आखिरी ओवर में दो विकेट चटकाए जिससे पंजाब की टीम दो रन से हार गई। बल्लेबाजी में एविन लुईस और यशस्वी जायसवाल और महिपाल लोमरोर ने शानदार बल्लेबाजी की थी। वहीं, गेंदबाजी में त्यागी को छोड़ कोई खास नहीं दिखा सके।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।