फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 26 Sep 2021 06:55 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 Sep 2021 06:55 AM IST
विज्ञापन
Hindi News Headlines 26th September Today: Important and big news stories of 26th September updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

Hindi News Headlines 26th September Today: Important and big news stories of 26th September updates on Amar Ujala
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में नई कैबिनेट तैयार : शपथ ग्रहण आज, सीएम चन्नी ने कहा- लेंगे कैप्टन का आशीर्वाद
पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के नामों की घोषणा के बाद शपथ ग्रहण आज होने वाला है। चुने गए मंत्री शाम साढ़े चार बजे शपथ लेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर शपथ ग्रहण का समय मांगा था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Hindi News Headlines 26th September Today: Important and big news stories of 26th September updates on Amar Ujala
'गुलाब' चक्रवात (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

'गुलाब' चक्रवात: ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से आज टकराने की संभावना, एनडीआरएफ की 18 टीमें तैनात
आईएमडी के तूफान चेतावनी प्रभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान के पश्चिम की ओर बढ़ने और रविवार शाम को उत्तरी आंध्र प्रदेश के कलिंगपत्तन और दक्षिणी ओडिशा के गोपालपुर तट के बीच से गुजरने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi News Headlines 26th September Today: Important and big news stories of 26th September updates on Amar Ujala
किसान महापंचायत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

निशाने पर सरकार: आज महापंचायत, रोटी लेकर उमड़ेंगे कई जिलों के किसान, ये रहेंगी मुख्य मांगें
बीस दिनों में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार यानी आज फिर किसान महापंचायत होगी। इस बार हिंद मजदूर किसान समिति ने किसान महापंचायत बुलाई है। गठवाला खाप के बाबा चौधरी राजेंद्र सिंह ने महापंचायत को समर्थन दिया है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह महापंचायत को संबोधित करेंगे। इस महापंचायत पर भी सभी की निगाहे लगी है। महापंचायत की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Hindi News Headlines 26th September Today: Important and big news stories of 26th September updates on Amar Ujala
पोलिया ड्रॉप पीता एक बच्चा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Facebook/All India Radio News

उत्तराखंड: आज एक लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्राॅप, हरिद्वार में बनाए गए 644 बूथ 
रविवार को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। हरिद्वार तहसील में 644 बूथों पर एक लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। शनिवार को एसडीएम पूरन सिंह राणा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान में किसी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed