हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
04 सितंबर : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान: आज होगा तालिबानी सरकार का एलान, मुल्ला बरादर को मिलेगी कमान
अमेरिकी सेना के जाने के बाद संकट में घिरे अफगानिस्तान में आज तालिबान सरकार का एलान होगा। तालिबान का सह-संस्थापक मुल्ला बरादर इस सरकार का नेतृत्व करेगा। हालांकि नई सरकार का गठन शुक्रवार को होना था, लेकिन इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया। तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि नई सरकार के गठन की घोषणा शनिवार को होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Tokyo Paralympics: बैडमिंटन एसएल-3 स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे प्रमोद भगत, सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी को हराया
भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी डी फुजिहारा को मात दी। प्रमोद ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जापानी खिलाड़ी को 21-11 और 21-16 से हराया। इस जीत के साथ प्रमोद का पदक पक्का हो गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
चिंताजनक: 15 दिन में डेल्टा प्लस के मामलों छह गुना बढ़े, अब तक 13 म्यूटेशन
केरल सहित देश के कुछ राज्यों में स्थिति गंभीर होने की वजह से दूसरी लहर अभी भी कायम है। ऐसे में इन्साकॉग ने बीते तीन सप्ताह की स्थिति को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
वाराणसी में डेंगू का कहरः बीएचयू के आसपास के पांच मोहल्ले डेंजर जोन में, 95 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा
वाराणसी में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए मरीज मिलते जा रहे हैं। शहर में पांच मोहल्ले डेंजर जोन में आ गए हैं। इसमें लंका, सामनेघाट, सुसुवाही, छित्तूपुर और भगवानपुर शामिल हैं। पिछले पांच दिनों में इन मोहल्लों में 10 से ज्यादा घरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...