फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब कैप्सूल से तूफानी सफर के लिए तैयार रहें, पलक झफकते पहुंचेगे दिल्ली से मुंबई

Mon, 27 Feb 2017 07:23 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
एजेंसी/ मुंबई Updated Mon, 27 Feb 2017 07:23 AM IST
विज्ञापन
Hyperloop Transportation Technologies in talks with 5 states for high-speed travel network

अमेरिका जैसे विकसित देशों की तर्ज पर भारत में भी मुसाफिरों को कैप्सूल सफर का आनंद मिल सकता है और वे पलक झपकते दिल्ली से मुंबई पहुंच सकते हैं। मुंबई आए हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजीज (एचटीटी) के चेयरमैन बिबॉप ग्रेस्टा ने बताया कि हमने पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत में इसकी पेशकश की है। 

अब कैप्सूल से तूफानी सफर के लिए तैयार रहें, पलक झफकते पहुंचेगे दिल्ली से मुंबई

Hyperloop Transportation Technologies in talks with 5 states for high-speed travel network
- फोटो : getty
उन्होंने कहा कि हम स्थानीय भागीदारी के लिए एक कॉर्पोरेट घराने और एक शिक्षण संस्थान से भी बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्रियों से हमने कहा कि वे हमें जमीन दें तो हम उनके लिए कैप्सूल सफर का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर देंगे। 

अब कैप्सूल से तूफानी सफर के लिए तैयार रहें, पलक झफकते पहुंचेगे दिल्ली से मुंबई

Hyperloop Transportation Technologies in talks with 5 states for high-speed travel network

हमारे पास स्थानीय भागीदार भी हैं और अब हम 10 करोड़ जुटाने जा रहे हैं। साथ ही विदेशों से भी निवेश कराने जा रहे हैं। यह धन विशेष रूप से भारत में परिवहन का पांचवां सबसे तेज साधन कैप्सूल वाहन चलाने के लिए जुटाया जाएगा। इसकी रफ्तार एक हजार किलोमीटर प्रति घंटे होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब कैप्सूल से तूफानी सफर के लिए तैयार रहें, पलक झफकते पहुंचेगे दिल्ली से मुंबई

Hyperloop Transportation Technologies in talks with 5 states for high-speed travel network

ग्रेस्टा ने कहा कि परिवहन के इस पांचवें साधन के लिए भूमि अधिग्रहण और अन्य जरूरी अनुमति मिल जाए तो एचटीटी 36 से 38 महीने में ही भारत में इसका इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लेगी। इस साधन के जरिये सामान और मुसाफिरों को एक कैप्सूलनुमा वाहन से जमीन के ऊपर विशेष तौर पर बनाए गए वैक्यूल टनेल के जरिये गंतव्य तक पहुंचाया जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सबसे सस्ता ईंधन अक्षय ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाता है। 

विज्ञापन

अब कैप्सूल से तूफानी सफर के लिए तैयार रहें, पलक झफकते पहुंचेगे दिल्ली से मुंबई

Hyperloop Transportation Technologies in talks with 5 states for high-speed travel network

एचटीटी लंबे समय से भारतीय अधिकारियों के संपर्क में है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कंपनी के अमेरिकी कार्यालय में बातचीत भी हो चुकी है। ग्रेस्टा ने बताया कि उनकी कंपनी अब तक इस परियोजना पर 3.20 करोड़ खर्च कर चुकी है और यह यूएई, स्लोवाकिया तथा अमेरिका में विभिन्न चरणों में इसकी शुरुआत करने की तैयारी में है। भारत में यदि मंजूरी मिल जाए तो यह भी कैप्सूल चलाने वाले उन चंद देशों में शुमार हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed