फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tina Dabi: शादी से पहले आईएएस टॉपर टीना डाबी और मंगेतर प्रदीप ने लिया बड़ा फैसला, फैंस हो गए परेशान

Sun, 10 Apr 2022 05:30 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 10 Apr 2022 05:30 PM IST
सार

टीना डाबी और प्रदीप की शादी 20 अप्रैल को होगी। 22 अप्रैल को जयपुर में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। शादी से चंद दिनों पहले टीना और प्रदीप ने बड़ा फैसला लिया। दोनों के फैसले से उनके फैंस भी परेशान हो गए हैँ। 

विज्ञापन
IAS Topper Tina Dabi and Fiance IAS Pradeep Gawande Deleted Instagram Account before Second Marriage
आईएएस टॉपर टीना डाबी और उनके मंगेतर प्रदीप। - फोटो : अमर उजाला
यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीएससी) बैच 2015 की टॉपर रहीं आईएएस टीना डाबी अपनी दूसरी शादी को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। पहले पति अतहर खान से तलाक के सात महीने बाद टीना अब आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ रिलेशनशिप में हैं। प्रदीप राजस्थान के पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर हैं। 

टीना डाबी और प्रदीप की शादी 20 अप्रैल को होगी। 22 अप्रैल को जयपुर में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। शादी से चंद दिनों पहले टीना और प्रदीप ने बड़ा फैसला लिया। दोनों के फैसले से उनके फैंस भी परेशान हो गए हैँ। 
IAS Topper Tina Dabi and Fiance IAS Pradeep Gawande Deleted Instagram Account before Second Marriage
टीना डाबी और प्रदीप। - फोटो : अमर उजाला
टीना ने तस्वीर शेयर कर किया था खुलासा
प्रदीप के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर टीना ने ही खुलासा किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रदीप के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। टीना ने बाद में अपनी लव स्टोरी का भी खुलासा किया। उधर, प्रदीप ने अब टीना के साथ एक क्लोज फोटो शेयर की है। हालांकि, प्रदीप ने इसका कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है। 
IAS Topper Tina Dabi and Fiance IAS Pradeep Gawande Deleted Instagram Account before Second Marriage
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे, आईएएस अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी लव स्टोरी जारी
टीना डाबी ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि पहले उनकी और प्रदीप की पहले दोस्ती हुई। उसके बाद दोनों करीब आ गए। ये सब कोविड की दूसरी लहर के दौरान हुआ। उस वक्त दोनों राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग में एक साथ काम कर रहे थे। साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोस्ती प्यार में बदल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IAS Topper Tina Dabi and Fiance IAS Pradeep Gawande Deleted Instagram Account before Second Marriage
टीना डाबी और प्रदीप - फोटो : अमर उजाला
मुलाकात का दौर बढ़ा और फिर प्यार
दोनों के बीच मुलाकातों का दौर बढ़ने लगा लगा और फिर जयपुर में लंच भी साथ करने लगे। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के बारे में काफी कुछ जाना-पहचाना और फिर बात शादी तक आ पहुंची। प्रदीप टीना से 13 साल बड़े हैं। इस पर भी टीना ने जवाब दिया। कहा कि उम्र के आधार पर रिश्ते तय नहीं होते। आपसी समझ, प्यार और कंपैटिबिलिटी बेहद जरूरी है। टीना ने बताया कि पहले प्रदीप ने ही उन्हें प्रपोज किया था। 
विज्ञापन
IAS Topper Tina Dabi and Fiance IAS Pradeep Gawande Deleted Instagram Account before Second Marriage
टीना डाबी ने इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया
टीना ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दूसरी शादी की जानकारी फैंस को दी थी। बाद में टीना ने प्रदीप के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। अब प्रदीप और टीना दोनों ने ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रोल्स से परेशान होकर दोनों ने ये कदम उठाया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed