फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्थ आवर डे: भारत में कुछ यूं नजर आईं प्रतिष्ठित इमारतें और भवन, तस्वीरों और वीडियो में देखें नजारा

Sat, 26 Mar 2022 09:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 26 Mar 2022 09:32 PM IST
सार

भारत में भी अर्थ आवर डे को लेकर लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं। देश भर की प्रतिष्ठित इमारतों और भवनों में एक घंटे के लिए लाइटें बंद रहीं।
 

विज्ञापन
Iconic buildings were seen in India on the occasion of Earth Hour Day
राजपथ पर भी बंद की गई लाइटें। - फोटो : ANI
आज का  दिन अपने-आप में बेहद खास है। आज दुनियाभर में अर्थ आवर डे (Earth Hour Day) का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन वर्ल्ड वाइड फंड फोर नेचर (WWF) की ओर से हर साल  मार्च महीने के आखिरी शनिवार को किया जाता है। इसका मकसद दुनिया में लोगों को प्रकृति और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करना है। इसलिए कार्यक्रम के लिए आज 26 मार्च, 2022 के दिन को चुना गया  है। इसी क्रम में भारत में भी अर्थ आवर डे को लेकर लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं। देश भर की प्रतिष्ठित इमारतों और भवनों में एक घंटे के लिए लाइटें बंद रहीं।

 
Iconic buildings were seen in India on the occasion of Earth Hour Day
अर्थ आवर के बाद कुछ यूं नजर आया हावड़ा ब्रिज। - फोटो : ANI
हावड़ा ब्रिज का देखें वीडियो

अर्थ आवर शुरू होने के बाद पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हावड़ा ब्रिज कुछ इस कदर नजर आया। दुनिया भर में लोग आज अर्थ आवर के दौरान रात 8:30 से 9:30 बजे के बीच एक घंटे के लिए लाइटें बंद कर रहे हैं।
Iconic buildings were seen in India on the occasion of Earth Hour Day
बृहन्मुंबई नगर निगम - फोटो : ANI
बृहन्मुंबई नगर निगम में भी बंद की गईं लाइटें

दुनिया में लोगों को प्रकृति और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर अर्थ आवर डे के मद्देनजर मुंबई में अर्थ आवर के दौरान बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) बिल्डिंग की लाइटों को बंद कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Iconic buildings were seen in India on the occasion of Earth Hour Day
राष्ट्रपति भवन - फोटो : ANI
राष्ट्रपति भवन की लाइटें भी बंद

दिल्ली में अर्थ आवर यानी रात 8:30 से 9:30 बजे के दौरान राष्ट्रपति भवन की लाइटें भी बंद कर दी गईं हैं।अर्थ आवर डे को मनाने का मुख्य मकसद दुनिया में ऊर्जा की बड़े स्तर पर खपत को बचाना और प्रकृति की सुरक्षा के लिए जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर ध्यान केंद्रित करना है। 
 
विज्ञापन
Iconic buildings were seen in India on the occasion of Earth Hour Day
इंडिया गेट। - फोटो : ANI
इंडिया गेट कुछ यूं नजर आया

अर्थ आवर शुरू होने के बाद में इंडिया गेट कुछ यूं नजर आया।अर्थ आवर डे की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि प्रकृति के नुकसान और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा पर जल्द से जल्द प्रकाश डालने को लेकर दुनिया भर के लाखों लोगों, व्यवसायों और नेताओं को एक साथ लाएं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed