{"_id":"623f08e5599ecb66116b9229","slug":"mayanti-langer-make-come-back-in-ipl-2022-started-work-after-becoming-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: आईपीएल में हुई मयंती लैंगर की वापसी, मां बनने के बाद पहली बार काम पर लौटीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: आईपीएल में हुई मयंती लैंगर की वापसी, मां बनने के बाद पहली बार काम पर लौटीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 26 Mar 2022 07:09 PM IST
सार
मां बनने के बाद मयंती लैंगर पहली बार काम पर लौटी हैं। उन्होंने आईपीएल 2021 में काम नहीं किया था।
विज्ञापन
1 of 7
मयंती लैंगर और रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 की शुरुआत के साथ ही मयंती लैंगर की वापसी हो चुकी है। इस सीजन का पहला मैच कोलकाता और चेन्नई के बीच है। इस मैच से पहले मयंती लैंगर रवि शास्त्री के साथ शिप पर देखी गईं, जहां दोनों मैच से पहले आईपीएल के बारे में बात कर रहे थे। मयंती हाल ही में मां बनी हैं और इसके लिए उन्होंने छुट्टी भी ली थी। आईपीएल 2021 में मयंती लैंगर नजर नहीं आईं थीं। अब उन्होंने इस टूर्नामेंट के जरिए खेल पत्रकारिता में वापसी की है। मयंती देश की सबसे लोकप्रिय महिला खेल एंकर में शामिल हैं।
2 of 7
मयंती लैंगर और रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
मयंति लैंगर और रवि शास्त्री ने आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले मैच के बारे में बात की। रवि शास्त्री भी लंबे समय बाद कमेंटेटर के रूप में वापसी कर रहे हैं।
3 of 7
मयंती लैंगर और रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
रवि शास्त्री लंबे समय से भारतीय टीम के कोच बने हुए थे और बीसीसीआई के नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक साथ दो पदों पर काम नहीं कर सकता है। इसी वजह से शास्त्री आईपीएल में कमेंट्री नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मयंती लैंगर और रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में कमेंट्री न कर पाने पर रवि शास्त्री ने नाराजगी भी जताई थी। उन्होंने कहा था कि बीसीसीआई का नियम बकवास है, जिसकी वजह से वो आईपीएल में कमेंट्री नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 7
मयंती लैंगर और उनका बेटा
- फोटो : सोशल मीडिया
मयंती लैंगर इससे पहले भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच देखने भी पहुंची थीं। बैंगलोर में हुए इस डे-नाइट टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को हराकर सीरीज भी अपने नाम की थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।