फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Alert: पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान से बरस रही आफत; 18 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Sat, 14 Sep 2024 03:54 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 14 Sep 2024 03:54 AM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्रों, ओडिशा और झारखंड में 15 सितंबर तक भारी से बहुत भारी होने की संभावना है।

विज्ञापन
IMD issues warning of heavy to very heavy rain in 18 states Today's weather update  in Hindi
अति भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

वापसी से पहले दक्षिण पश्चिम मानसून पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान से आफत बरसा रहा है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन से कई राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 400 से अधिक सड़कों पर यातायात ठहर गया है। बदरीनाथ हाईवे भी दिन भर बंद रहा और केदारनाथ पैदल मार्ग दूसरे दिन भी चालू नहीं हो सका। हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है और दो जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, मैदानी राज्यों में नदियां उफान पर हैं, सड़कों पर जलभराव हुआ है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अभी कम से कम तीन दिन राहत भी नहीं मिलती दिख रही, मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 18 राज्यों में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

IMD issues warning of heavy to very heavy rain in 18 states Today's weather update  in Hindi
Rain - फोटो : अमर उजाला

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्रों, ओडिशा और झारखंड में 15 सितंबर तक भारी से बहुत भारी होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर भी कम दबाव का क्षेत्र बना है और इसकी वजह से ही शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हुई है। आईएमडी ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में शनिवार को अत्यधिक घनघोर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में अगले तीन दिन भारी से लेकर बहुत भारी की चेतावनी दी है।
 

IMD issues warning of heavy to very heavy rain in 18 states Today's weather update  in Hindi
गुरुवार दिनभर बारिश हुई - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में पांच की मौत
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में वर्षा जनित अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। ये मौतें लोहाघाट, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, हल्द्वानी और सितारगंज में हुई हैं। पहाड़ों से जगह-जगह पत्थर और मलबा गिरने से प्रदेश में 324 सड़कें भी बंद हैं। इनमें 185 सड़के कुमाऊं क्षेत्र में हैं। कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कार्बेट पार्क में भी सफारी बंद कर दी गई है। 

ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे बंद होने से 47 लोग रास्ते में फंस गए। पर्थाडीप में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे शुक्रवार को दिनभर बंद रहा। केदारघाटी में रुक-रुक कर बारिश होने से केदारनाथ पैदल मार्ग से दूसरे दिन भी यात्रा शुरू नहीं हो सकी। घने कोहरे के कारण हेलिकॉप्टर भी उड़ान नहीं भर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
IMD issues warning of heavy to very heavy rain in 18 states Today's weather update  in Hindi
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

कुल्लू, किन्नौर और लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी हिमाचल प्रदेश में बारिश के यलो अलर्ट के बीच शुक्रवार को कुल्लू, किन्नौर और लाहौल की चोटियों में बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। खराब मौसम और भूस्खलन के चलते राज्य में 117 सड़कें बंद रहीं। किन्नौर के पूह के मलिंग नाला में भूस्खलन से काजा-समदो जाने वाला नेशनल हाईवे-505 अवरुद्ध हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को शिमला और सिरमौर जिले में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
IMD issues warning of heavy to very heavy rain in 18 states Today's weather update  in Hindi
जम्मू से वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा - फोटो : संजय शर्मा

वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा भी ठप रही 
जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में त्रिकुटा पर्वत पर दिनभर धुंध रहने से मां वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर भी उड़ान नहीं भर सके। इससे श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि बैटरी कार और रोपवे सेवा जारी रही। शुक्रवार शाम छह बजे तक करीब 18 हजार श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। हालांकि, बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed