फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab Gjab: 8 हजार करोड़ की है ये पेंटिंग, ये चित्र देख लिया तो फटी रह जाएंगी आंखें

Fri, 13 Sep 2024 06:37 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 13 Sep 2024 06:37 PM IST
सार

इटली के महान दार्शनिक और पेंटर लिओनार्दो दा विंची की फेमस पेंटिंग मोनालिसा के बारे में जरूर सुना होगा। यह दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग है, जिसकी कीमत 8 हजार करोड़ से भी अधिक है। आइए इस लेख इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Monalisa painting secrets and price know everything about it news in hindi
मोनालिसा पेंटिंग - फोटो : Adobe Stock

Monalisa Painting Price : दुनिया की सबसे मशहूर पेंटिंग्स में से एक, मोनालिसा, सदियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रही है। यह पेंटिंग दुनिया की सबसे प्रसिद्ध कलाकृतियों में से एक है। चित्र में एक युवती को आधी मुस्कुराती हुई दिखाया गया है। उसकी आंखें सीधे दर्शक को देख रही हैं और उसकी मुस्कान इतनी रहस्यमयी है कि लोग सदियों से इसके बारे में अनुमान लगाते रहे हैं। मोनालिसा की मुस्कान को लेकर कई सिद्धांत प्रस्तुत किए गए हैं, जैसे कि वह गर्भवती है, या वह किसी दुखद घटना के बारे में सोच रही है। इस पेंटिंग के बारे में कई रहस्य और किस्से हैं, लेकिन सबसे बड़ा रहस्य है इसकी मुस्कान। इस मुस्कान को लेकर दुनिया भर के कलाकार और वैज्ञानिक कई सालों से अध्ययन कर रहे हैं। इन सब के अलावा भी इस पेंटिंग के कई रहस्य हैं जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

Monalisa painting secrets and price know everything about it news in hindi
मोनालिसा पेंटिंग - फोटो : Adobe Stock

लिओनार्दो दा विंची की अद्भुत रचना
इस पेंटिंग को इटली के महान कलाकार लिओनार्दो दा विंची ने बनाया था। उन्होंने इस पेंटिंग को बनाने में करीब 14 साल का समय लगाया था। माना जाता है कि उन्होंने इस पेंटिंग को 1503 में बनाना शुरू किया था और 1517 तक इस पर काम करते रहे। सबसे ज्यादा समय उन्होंने मोनालिसा की मुस्कान को परिपूर्ण बनाने में लगाया। 

Monalisa painting secrets and price know everything about it news in hindi
मोनालिसा पेंटिंग - फोटो : Adobe Stock

मोनालिसा की मुस्कान का रहस्य
मोनालिसा की मुस्कान इतनी रहस्यमयी क्यों है? इसका अभी तक बड़े-बड़े एक्सपर्ट भी पता नहीं लगा पाए हैं। मगर कुछ लोगों का मानना है कि मोनालिसा की मुस्कान अलग-अलग कोणों से देखने पर अलग-अलग लगती है। कुछ कहते हैं कि यह मुस्कान खुशी की है, तो कुछ कहते हैं कि यह थोड़ी उदास भी लगती है। दा विंची ने इस मुस्कान को इतना खास बनाने के लिए कई तकनीकों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने पेंटिंग में एक तरह का धुंधलापन पैदा किया था, जिसकी वजह से मुस्कान और भी रहस्यमयी लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monalisa painting secrets and price know everything about it news in hindi
मोनालिसा पेंटिंग - फोटो : Adobe Stock

हजार करोड़ की कीमत वाली है ये पेंटिंग
आज मोनालिसा दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग में से एक है। इसकी कीमत करीब 8.3 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है। यह पेंटिंग फ्रांस के लूव्र संग्रहालय में रखी हुई है और हर साल लाखों लोग इसे देखने आते हैं।

विज्ञापन
Monalisa painting secrets and price know everything about it news in hindi
मोनालिसा पेंटिंग - फोटो : Adobe Stock

क्यों फेमस हैं मोनालिसा पेंटिंग?
मोनालिसा को कला का एक मास्टरपीस माना जाता है और इसे इतिहास में सबसे महंगे चित्रों में से एक माना जाता है। मोनालिसा पेंटिंग की लोकप्रियता इसलिए भी है क्योंकि यह उस दौर में बनाई गई है जब इंसानों के पास संसाधनों का अभाव हुआ करता था। यह पेंटिंग इसलिए भी फेमस है क्योंकि इस पेंटिंग को महान दार्शनिक और पेंटर लिओनार्दो दा विंची ने बनाया है। यूरोपीय पुनर्जागरण काल में कई महान दार्शिनक हुए, जिनमें से वे एक थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed