{"_id":"62f79fa67fe1c860a93ea6db","slug":"independence-day-2022-decorations-at-red-fort-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2022: लाल किला के आसपास नजर आएंगे ये हाथी, लहराती पेंटिंग्स और 'भरोसे की उड़ान', देखें तस्वीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Independence Day 2022: लाल किला के आसपास नजर आएंगे ये हाथी, लहराती पेंटिंग्स और 'भरोसे की उड़ान', देखें तस्वीर
Independence Day 2022- लाल किला की दीवार पर लहराती वॉल हेंगिंग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्वतंत्रता दिवस पर इस बार लाल किला और उसके आसपास कई अनूठी वस्तुएं देखने को मिलेंगी। लाल किला की दीवार पर अनेक राज्यों की लहराती हुई पेंटिंग्स नजर आएंगी। इन पेंटिंग्स पर संबंधित राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र, वहां की प्रसिद्ध इमारतें और एतिहासिक स्थल देखने को मिलेंगे। समारोह स्थल पर सभी राज्यों के करीब आठ सौ एनसीसी कैडेट भारत के मानचित्र पर नजर आएंगे।
2 of 5
Independence Day 2022- लाल किला पर सभी का ध्यान आकर्षित करेंगे ऐसे हाथी
- फोटो : Amar Ujala
लाल किला व उसके आसपास, पांच बनावटी हाथी दिखेंगे। इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन सहित 20 जगहों पर कोविड वैक्सीन की दो करोड़ खुराक, ऐसी झांकी दिखाई पड़ेगी। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आजादी का अमृत महोत्सव को दर्शाने वाली हाथी की एक आकृति तैयार की गई है। जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर तिरंगे के रंग वाली 'भरोसे की उड़ान' देखने को मिलेगी।
3 of 5
Independence Day 2022- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कोविड 19 की दो करोड़ डोज
- फोटो : Amar Ujala
लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जहां से सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने शनिवार को कहा है कि लाल किले में प्रवेश वाले स्थान से लेकर अंदर तक कई स्तर पर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। इसमें चेहरे की पहचान के लिए विशेष फेस रिकग्निशन कैमरे (एफआरएस) कैमरे लगाए गए हैं। सोमवार को स्मारक के आसपास 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Independence Day 2022- पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सजा है ये हाथी
- फोटो : Amar Ujala
लाल किले पर सोमवार को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग 7,000 लोग शामिल होंगे। तिरंगा फहराए जाने तक लाल किले के आसपास के पांच किलोमीटर के क्षेत्र को नो काइट फ्लाइंग जोन के रूप में चिह्नित किया गया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के ड्रोन रोधी सिस्टम भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Independence Day 2022- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के बाहर 'भरोसे की उड़ान'
- फोटो : Amar Ujala
दिल्ली में धारा 144 के प्रावधान पहले ही लागू कर दिए गए हैं। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक लाल किले पर कार्यक्रम के अंत तक पतंग, ड्रोन, गुब्बारे, चीनी लालटेन और मानव रहित उड़ने वाली वस्तु को उड़ाने की अनुमति नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।