फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'विजय प्रहार' का सफल समापन, भारतीय सेना के 25,000 सैनिकों ने दिखाया अदम्य साहस

Wed, 09 May 2018 08:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Updated Wed, 09 May 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
Indian Army successful maneuvers Vijay Prahar Successfully Completed in Bikaner, Rajasthan
भारतीय सेना ने बुधवार को अपने पूरे हथियारों और साजो-सामान का प्रदर्शन किया। इस सप्त शक्ति कमान के युद्धाभ्यास ‘विजय प्रहार’ में 25,000 सैनिक शामिल हुए। 
Indian Army successful maneuvers Vijay Prahar Successfully Completed in Bikaner, Rajasthan
राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में डेढ महीने तक चले इस युद्ध अभ्यास का बुधवार को समापन हो गया। सप्त शक्ति कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन ने इस युद्वाभ्यास का ऑब्जर्वेशन किया।
Indian Army successful maneuvers Vijay Prahar Successfully Completed in Bikaner, Rajasthan
महाजन फील्ड रेंज में जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने इस युद्धाभ्यास के लिए विभिन्न प्रकार के कठिन मापदंड तय किए थे और अपने सैनिकों द्वारा हासिल किए गए नतीजों से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army successful maneuvers Vijay Prahar Successfully Completed in Bikaner, Rajasthan
‘जस्ट इन टाइम’ तकनीक का इस्तेमाल करते हुए हमारी सेना अब दुश्मन के इलाके में भीतर तक जाकर मार करने में सक्षम हैं। इस युद्धाभ्यास में वायुसेना के साथ भी बेहतर किस्म का समन्वय स्थापित हुआ है। जनरल चेरिश मैथसन ने भीषण गर्मी एवं आंधी के वातावरण में जवानों द्वारा पूरी वीरता एवं निष्ठा से किए गए इस युद्ध अभ्यास की सराहना की है।
विज्ञापन
Indian Army successful maneuvers Vijay Prahar Successfully Completed in Bikaner, Rajasthan
इस अभ्यास में एयर कैवेलरी रणनीति का पूरी तरह से इस्तेमाल किया गया और उसे सफल पाया गया है। साथ ही सभी सैनिक किसी भी प्रकार की आक्रामक कार्रवाई करने के लिए अब पूरी तरह से प्रशिक्षित हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed