फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्टोसैट-3: पाकिस्तान पर बाज की नजर रखेगा यह सैटेलाइट, अब 27 नवंबर को होगा लॉन्च

Thu, 21 Nov 2019 01:10 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 21 Nov 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
ISRO Cartosat 3 rescheduled to launch on November 27 Surgical Strike Airstrike Indian Spy Satellite
ISRO
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 27 नवंबर को पीएसएलवी-सी 47 रॉकेट के जरिए कार्टोसैट-3 को प्रक्षेपित करेगा। पहले इसे 25 नवंबर को लॉन्च करने के लिए शेड्यूल किया गया था। लेकिन, अज्ञात कारणों से इसरो ने इसकी लॉन्चिंग की तिथि में बदलाव किया है।
ISRO Cartosat 3 rescheduled to launch on November 27 Surgical Strike Airstrike Indian Spy Satellite
इसरो सैटेलाइट - फोटो : PTI
कार्टोसैट-3 को 27 नवंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सुबह नौ बजकर 28 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ 13 अमेरिकी सैटेलाइट भी होंगे। इसरो के अनुसार 13 अमेरिकी नैनोसैटेलाइट लॉन्च करने की डील पर पहले ही हाल ही में बनाई गई व्यवसायिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड ने की थी। 
ISRO Cartosat 3 rescheduled to launch on November 27 Surgical Strike Airstrike Indian Spy Satellite
Isro PSLV launch - फोटो : PTI
कार्टोसैट-3 को 509 किलोमीटर ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। स्पेसफ्लाइट के अनुसार इसरो दो और सर्विलांस सैटेलाइट- रीसैट-2बीआर1 और रीसैट-2बीआर2 को पीएसएलवीसी48 और सी49 रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा से दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ISRO Cartosat 3 rescheduled to launch on November 27 Surgical Strike Airstrike Indian Spy Satellite
ISRO
इसरो ने 22 मई को सर्विलांस सैटेलाइट रीसैट-2बी और एक अप्रैल को एमिसैट (इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस सैटेलाइट) को लॉन्च किया था। एमिसैट डीआरडीओ की दुश्मनों के रडार पर नजर रखने में मदद करता है। इस ऑपरेशनल सैटेलाइट को लॉन्च करने में छह महीने की देरी चंद्रयान-2 की वजह से हुई। 
विज्ञापन
ISRO Cartosat 3 rescheduled to launch on November 27 Surgical Strike Airstrike Indian Spy Satellite
Spy Satellite - फोटो : Social Media
सूत्रों के अनुसार, इस सैटेलाइट का प्रयोग खुफिया जानकारी जुटाने और सीमा पर चौकसी बनाने के लिए किया जाएगा। कहा जाता है कि पाकिस्तान में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के लिए कार्टोसैट-1 और 2 उपग्रहों से खुफिया जानकारी जुटाई गई थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed