{"_id":"5d088f318ebc3e01d24d91a8","slug":"jp-nadda-becomes-bjp-national-working-president-narendra-modi-and-amit-shah-trust-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर नरेंद्र मोदी और अमित शाह क्यों करते हैं इतना भरोसा!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर नरेंद्र मोदी और अमित शाह क्यों करते हैं इतना भरोसा!
उम्मीद के मुताबिक़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के करीबी भाजपा नेता जेपी नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया है। अमित शाह के नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में गृहमंत्री बन जाने के बाद वे संगठन को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे, इसलिए संगठन से जुड़ी गतिविधियों में तेजी बनाये रखने के लिए उन्हें पार्टी की कमान सौंपी गई है।
2 of 8
जेपी नड्डा, नरेंद्र मोदी, अमित शाह
- फोटो : PTI
संभवतः भाजपा के इतिहास में कार्यकारी अध्यक्ष भी पहली बार बनाया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश में भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में जबर्दस्त सफलता दिलाने का ईनाम मिला है। उन्होंने पार्टी को यूपी में यह सफलता ऐसे वक्त में दिलाई थी जबकि माना जा रहा था कि यूपी के सपा-बसपा के महागठबंधन के सामने भाजपा का प्रदर्शन फीका रह सकता है।
3 of 8
जेपी नड्डा, अमित शाह
- फोटो : PTI
जेपी नड्डा हिमाचल सरकार के साथ-साथ केंद्र में भी मंत्री रह चुके हैं। बिहार में जन्मे और पटना से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले जेपी नड्डा को संगठन का आदमी माना जाता है। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति के बारे में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जानकारी दी।
कार्यकारी अध्यक्ष बने जेपी नड्डा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद करीबी बताया जाता है। दोनों के बीच अच्छे तालमेल की शुरुआत उस समय हुई थी जब पार्टी ने नरेंद्र मोदी को हिमाचल का प्रभारी बनाकर राज्य में भेजा था। बताया जाता है कि दोनों नेताओं ने हिमाचल में पार्टी के आधार का विस्तार करने में जबर्दस्त भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
5 of 8
जेपी नड्डा, नरेंद्र मोदी, अमित शाह
- फोटो : PTI
जेपी नड्डा के काम करने की क्षमता से प्रभावित नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले मंत्रिमंडल में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री का महत्त्वपूर्ण ओहदा दिया था। लेकिन इस बार सरकार बनने पर उन्होंने जेपी नड्डा को मंत्री नहीं बनाया। तभी से इस बात के कयास लगाये जा रहे थे कि अपने विश्वासपात्र जेपी नड्डा को वे पार्टी अध्यक्ष के रूप में लाने की योजना बना चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।