{"_id":"62fbd19e5be9b62f8644a435","slug":"kerala-cpim-leader-killing-7-more-suspects-in-police-custody","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kerala: CPIM नेता की हत्या के मामले में सात और गिरफ्तार, भाजपा-माकपा ने एक दूसरे पर लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: CPIM नेता की हत्या के मामले में सात और गिरफ्तार, भाजपा-माकपा ने एक दूसरे पर लगाया आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:57 PM IST
सार
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि सात और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। कुल नौ लोग अब तक पुलिस की हिरासत में लिए गए हैं। उन सभी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 6
मृतक माकपा नेता शाहजहां
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक स्थानीय माकपा नेता की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इससे पहले वाम दल और भाजपा हत्या के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ते रहे।
Trending Videos
पुलिस ने मामले पर क्या कहा?
2 of 6
केरल पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि सात और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। कुल नौ लोग अब तक पुलिस की हिरासत में हैं। उन सभी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान जो खुलासा होगा, उसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी दर्ज करने का फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक ऐसा माना जा रहा है कि अपराध में शामिल सभी लोगों को पकड़ लिया गया है। अधिकारी ने यह भी कहा कि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। माकपा की स्थानीय समिति के सदस्य शाहजहां की 14 अगस्त की रात हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
माकपा और भाजपा ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप
3 of 6
राजस्थान भाजपा का प्रशिक्षण कैंप
- फोटो : Social Media
माकपा ने आरोप लगाया है कि हमलावर भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ता थे। वहीं भाजपा-आरएसएस का दावा है कि हमलावर वाम दलों के ही सदस्य थे और आंतरिक मतभेदों के कारण शाहजहां की हत्या की गई।
राज्य में हो रही हत्याएं गृह विभाग की विफलता : कांग्रेस
4 of 6
कांग्रेस नेता वीडी सतीसन
- फोटो : ANI
जहां भाजपा और माकपा ने हत्या के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया, वहीं कांग्रेस ने कहा कि मामले की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। कांग्रेस नेता और केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीसन ने मलप्पुरम में पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में हो रही हत्याओं की संख्या गृह विभाग की विफलता का संकेत देती है। उन्होंने कहा कि पुलिस को बिना किसी रोक-टोक के हत्या की जांच करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
आरोपी ने दी थी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी : पीड़ित परिवार
5 of 6
मृतक माकपा नेता के परिजन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच पीड़ित परिवार ने मीडिया को बताया कि शाहजहां को आरोपी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। आरोपी स्थानीय समिति में शाहजहां के सीट जीतने से खुश नहीं था। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उसके बाद उन्होंने माकपा की गतिविधियों में भाग नहीं लिया और विभिन्न स्थानों पर उन्हें काटने या हथियारों से कई बार मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित परिवार एक अन्य सदस्य ने कहा कि हालांकि शाहजहां और अन्य किसी को भी यह विश्वास नहीं था कि आरोपी अपनी धमकियों का पालन करेंगे। हत्या की योजना बनाई गई थी क्योंकि हमलावरों ने पहले उनका पैर काट दिया था ताकि शाहजहां भाग न सकें। परिवार ने दावा किया कि आरोपी ने बहुत पहले माकपा को छोड़ दिया था और राजनीतिक दुश्मनी हत्या का कारण है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X