{"_id":"62fbc6e1a9142402f5596a68","slug":"gold-worth-rs-1-21-crore-seized-at-chennai-airport-flyer-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chennai: चेन्नई एयरपोर्ट पर जब्त किया गया 1.21 करोड़ रुपये की कीमत का सोना, एक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chennai: चेन्नई एयरपोर्ट पर जब्त किया गया 1.21 करोड़ रुपये की कीमत का सोना, एक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:15 PM IST
सार
अधिकारियों ने 11 अगस्त को कुआलालंपुर से आने वाले एक यात्री के चेक-इन बैगेज से जब्ती की। उसके पास से सोने की चेन, फोन जब्त किए गए। उसी दिन बहरीन से यहां पहुंचे एक व्यक्ति के पास से सोने की सिल्लियां जब्त की गईं।
विज्ञापन
1 of 6
चेन्नई एयरपोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
सीमा शुल्क विभाग ने मंगलवार को बताया कि उसने यहां हवाई अड्डे पर कई घटनाओं में 1.21 करोड़ रुपये मूल्य का दो किलोग्राम सोना जब्त किया है। इस सिलसिले में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है।
Trending Videos
मलाशय में छुपाया सोना
2 of 6
सोने की तस्करी
- फोटो : सोशल मीडिया
विभाग ने सोमवार को कोलंबो से यहां पहुंचे एक व्यक्ति के पास से पीली धातु जब्त की। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यात्री ने सोने को पेस्ट के रूप में अपने मलाशय में छुपाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुआलालंपुर और बहरीन से पहुंचे यात्री से भी जब्त किया गया सोना
3 of 6
सोना तस्करी (फाइल)
अधिकारियों ने 11 अगस्त को कुआलालंपुर से आने वाले एक यात्री के चेक-इन बैगेज से जब्ती की। उसके पास से सोने की चेन, फोन जब्त किए गए। उसी दिन बहरीन से यहां पहुंचे एक व्यक्ति के पास से सोने की सिल्लियां जब्त की गईं। उसने अपनी पैंट की जेब में कीमती धातु छिपा रखी थी।
20 लाख रुपये कीमत से ज्यादा का सोने रखने वालों की गिरफ्तारी
4 of 6
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
सीमा शुल्क विभाग के सूत्रों के अनुसार, बिना उचित दस्तावेजों के बीस लाख रुपये से अधिक मूल्य का सोना रखने वाले यात्रियों को गिरफ्तार किया जाता है जबकि कम सोने वाले यात्रियों को चेतावनी दी जाती है औ उनका विवरण एकत्र करने के बाद छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
1.21 करोड़ रुपये की कीमत का 2.62 किलो सोना जब्त
5 of 6
Gold Smuggling
- फोटो : iStock
सभी घटनाओं में सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत 1.21 करोड़ रुपये मूल्य का 2.62 किलोग्राम सोना और 90 हजार रुपये मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X