फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए उन पांच महिलाओं के बारे में जिन्होंने अंतरिक्ष में की है चहलकदमी

Mon, 29 Apr 2019 05:55 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 29 Apr 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
know about five women astronauts who have done spacewalk
स्पेसवॉक - फोटो : नासा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ( NASA ) ने इस साल मार्च महीने की शुरुआत में एलान किया था कि 29 मार्च को पहली बार अंतरिक्ष में केवल महिलाएं स्पेसवॉक ( All Women Spacewalk ) करेंगी। इसके तहत दो महिला अंतरिक्षयात्रियों क्रिस्टीना कोच और एनी मैक्लेन को स्पेसवॉक करना था। हालांकि नासा की यह एतिहासिक योजना रद्द हो गई। नासा ने इसके पीछे का कारण इस समूह में एक महिला अंतरिक्षयात्री के लिए स्पेससूट की कमी होना बताया है। 



हालांकि, नासा की यह एतिहासिक योजना पर विराम लग गया, लेकिन महिलाओं का स्पेसवॉक करना कोई नई बात नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी पांच महिलाओं के बारे में जिन्होंने अपने जज्बे और साहस के दम पर अंतरिक्ष में अपने कदमों के निशान छोड़े...

know about five women astronauts who have done spacewalk
स्वेतलाना सवित्सकाया

25 जुलाई 1984 की तारीख दुनिया भर की महिलाओं के लिए एतिहासिक तारीख बन गई। इसी दिन रूस की स्वेतलाना सवित्सकाया ने पहली बार स्पेसवॉक की थी और ऐसा करने वाली वह पहली महिला बनीं। हालांकि, स्वेतलाना ने इससे पहले 1982 में भी अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन इसके दो साल बाद उन्होंने अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाली पहली महिला बनने का कीर्तिमान बनाया। 

know about five women astronauts who have done spacewalk
पेगी व्हिट्सन

नासा की रिटायर्ड अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिट्सन ने कुल 10 बार स्पेसवॉक किया है। यह किसी महिला द्वारा सबसे ज्यादा बार की गई स्पेसवॉक है। उन्होंने करीब 666 दिन अंतरिक्ष में गुजारे और 60 घंटे से ज्यादा समय अंतरिक्ष में चहलकदमी करते हुए गुजारा है। पेगी इतिहास की सबसे अनुभवी महिला अंतरिक्ष यात्री हैं। पेगी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) की पहली महिला कमांडर बनीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about five women astronauts who have done spacewalk
क्रिस्टीना कोच

क्रिस्टीना कोच स्पेसवॉक करने वाली 14वीं महिला हैं। क्रिस्टीना 14 मार्च को अंतरिक्ष में पहली थीं और 16 मार्च को उन्होंने पहली स्पेसवॉक की थी। नासा की नई समय सारिणी के अनुसार वह फरवरी 2020 तक वहां रहेंगी। इससे पहले वर्ष 2016-17 में अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिट्सन ने 288 दिनों तक अंतरिक्ष स्टेशन में रहने का रिकॉर्ड बनाया था। नासा के ऑल वीमेन स्पेसवॉक कार्यक्रम में क्रिस्टीना कोच का भी नाम था।

विज्ञापन
know about five women astronauts who have done spacewalk
एनी मैक्लेन

एना मैक्लेन यूएस आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल और इंजीनयर होने के साथ ही नासा अंतरिक्ष यात्री हैं। एनी ने 22 मार्च 2019 को पहली बार स्पेसवॉक की थी। एनी ने 6.39 घंटे की स्पेसवॉक की थी। इस दौरान उन्होंने सेल्फी ली थी। इसके अलावा एनी एक बेहतरीन रग्बी खिलाड़ी भी हैं। एनी ने इंग्लैंड की रग्बी की बेहद मशहूर वीमेन प्रीमियरशिप में भी भाग लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed