{"_id":"629764aba11c04765b5670d2","slug":"know-about-hardik-patel-love-life-and-marriage-see-in-photos-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hardik Patel : बहन की दोस्त से प्यार और फिर शादी, तस्वीरों में देखिए हार्दिक पटेल की लव स्टोरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hardik Patel : बहन की दोस्त से प्यार और फिर शादी, तस्वीरों में देखिए हार्दिक पटेल की लव स्टोरी
Thu, 02 Jun 2022 12:58 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:58 PM IST
सार
गुजरात में विधानसभा चुनाव से सियासी उलटफेर का दौर जारी है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हार्दिक पटेल पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
हार्दिक पटेल और किंजल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्दिक पटेल मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हार्दिक प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे। उन्होंने 18 मई को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
हार्दिक पटेल और किंजल
- फोटो : अमर उजाला
अहमदाबाद में जन्म, आंदोलन ने बनाया नेता
हार्दिक का जन्म 20 जुलाई, 1993 को अहमदाबाद के वीरमगाम में हुआ। 28 साल के हार्दिक पाटीदार समुदाय के बड़े नेता हैं। उन्होंने पाटीदार समुदाय को ओबीसी में शामिल कराने की मांग को लेकर किए बड़ा आंदोलन किया था। इसके बाद 12 मार्च 2019 को हार्दिक ने कांग्रेस जॉइन कर ली। 16 महीने में वह गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हो गए। इसी साल 18 मई को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

किससे की शादी?
27 जनवरी 2019 को हार्दिक पटेल ने अपनी बचपन की दोस्त किंजल पारीख से शादी कर ली। किंजल ने बीए और एमए के बाद एलएलबी की पढ़ाई की है। ह्यूमन रिसोर्स का कोर्स भी किया है। किंजल के परिवार में उनकी मम्मी-पापा, एक बहन और एक भाई हैं।

हार्दिक पटेल की पत्नी किंजल
- फोटो : अमर उजाला
कैसे किंजल से मिले हार्दिक?
हार्दिक पटेल की बहन मोनिका पटेल और किंजल बचपन से ही दोस्त रहीं हैं। एक साथ दोनों ने पढ़ाई की है। इसके चलते किंजल अक्सर अपनी दोस्त मोनिका से मिलने उनके घर जाया करती थीं। यहीं से हार्दिक और किंजल के बीच भी दोस्ती शुरू हो गई। किंजल पारिख-पटेल समुदाय से हैं। एक इंटरव्यू में हार्दिक ने कहा था, 'मैं और किंजल एक साथ 6वीं से 12वीं कक्षा तक साथ-साथ पढ़े हैं। अहमदाबाद के चांदनगरी गांव में रहते थे। बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं।'

किंजल और हार्दिक पटेल
- फोटो : अमर उजाला
किंजल ने किया प्यार का इजहार
हार्दिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि किंजल ने ही प्यार का पहले इजहार किया था। मैंने तो बस स्वीकार किया था। हार्दिक ने बताया था कि उनकी और किंजल की कॉलेज में वाट्सएप से थोड़ी-बहुत बात होती थी। पाटीदार आंदोलन के वक्त जब वह सूरत की जेल में बंद थे, तब किंजल ने उन्हें लेटर लिखा था।