{"_id":"5a86f1a34f1c1b9b248b56fa","slug":"learn-about-pictures-of-pm-modi-s-children-exam-mantra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में जानिए क्या है पीएम मोदी का परीक्षा मंत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तस्वीरों में जानिए क्या है पीएम मोदी का परीक्षा मंत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा पर चर्चा
10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षार्थियों को सफलता और आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स दिए। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम 'परीक्षा पर चर्चा' में पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा के समय छात्र-छात्राओं को काफी दबाव का सामना करना पड़ता है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, 'जब मैंने स्वच्छ भारत की बात की तो सबसे ज्यादा बच्चों ने उसमें हिस्सा लिया था।' बच्चों द्वारा आत्म विश्वास की कमी के सवाल पर पीएम ने कहा कि, 'यदि आपके अंदर आत्मविश्वास नहीं है तो सब याद होते हुए भी आपको वह शब्द याद नहीं आता है जो आपने पढ़ा होता है।' इस दौरान स्कूलों में भी पीएम मोदी के भाषण को सुनाया गया। यह तस्वीर शिमला के एक स्कूल की है। जहां बच्चे बहुत ही ध्यान से पीएम मोदी को सुन रहे हैं।
Trending Videos
परीक्षा पर चर्चा
बच्चों द्वारा आत्म विश्वास की कमी के सवाल पर पीएम ने कहा कि, 'यदि आपके अंदर आत्मविश्वास नहीं है तो सब याद होते हुए भी आपको वह शब्द याद नहीं आता है जो आपने पढ़ा होता है।' अपना उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि, 'मैं बचपन में विवेकानंद को पढ़ता था। वे कहा करते थे कि मैं ही ब्रह्म हूं। वो कहा करते थे कि 33 करोड़ देवी देवताओं की पूजा करो लेकिन अगर तुम्हारे अंदर आत्मविश्वास नहीं होगा तो वे 33 करोड़ देवी-देवता कुछ नहीं कर पाएंगे।
मेरे कहना का मतलब है कि आत्मविश्वास अपने प्रयासों से आता है। आत्मविश्वास कोई जड़ी-बूटी नहीं है कि मम्मी कह के दें कि एग्जाम में जाने से पहले ये टैबलेट खा लेना।' इस दौरान मुरादाबाद के एक स्कूल में भी बच्चों को पीएम मोदी के कार्यक्रम को सुनते देखा गया।
मेरे कहना का मतलब है कि आत्मविश्वास अपने प्रयासों से आता है। आत्मविश्वास कोई जड़ी-बूटी नहीं है कि मम्मी कह के दें कि एग्जाम में जाने से पहले ये टैबलेट खा लेना।' इस दौरान मुरादाबाद के एक स्कूल में भी बच्चों को पीएम मोदी के कार्यक्रम को सुनते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा पर चर्चा
शुक्रवार को नई दिल्ली के टलकटोरा स्टेडियम में स्कूल के बच्चों ने 'परीक्षा पर चर्चा' के दौरान प्रदर्शन किया।
परीक्षा पर चर्चा
पीएम ने कहा, 'स्कूल जाते समय यह बात दिमाग से निकाल दीजिए कि कोई आपका एग्जाम ले रहा है, कोई आपको अंक दे रहा है। इस बात को दिमाग में रखिए कि आप खुद का एग्जाम ले रहे हैं। इस भाव के साथ बैठिये की आप ही अपना भविष्य तय करेंगे।'
विज्ञापन
परीक्षा पर चर्चा
एकाग्रता के सवाल पर पीएम ने कहा, 'एकाग्रता के लिए किसी एक्टिविटी की जरूरत नहीं है। आप खुद को जांचिए परखिए। बहुत से लोग कहते हैं कि मुझे याद नहीं रहता है लेकिन यदि आपको कोई बुरा कहता है तो 10 साल बाद भी आपको वह बातें याद रहती है। इसका मतलब है कि आपकी स्मरण शक्ति में कोई कमी नहीं है। जिन चीजों में सिर्फ बुद्धि नहीं आपका मन भी जुड़ जाता है वह जिंदगी का हिस्सा बन जाता है। वर्तमान में जीने की आदत एकाग्रता के लिए एक रास्ता खोल देती है।'