सब्सक्राइब करें

Gujarat: वंतारा में दिखा लियोनल मेसी का खास अंदाज, हाथी के साथ खेला फुटबॉल; भारतीय परिधान में बिखेरा जलवा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 16 Dec 2025 10:20 PM IST
सार

दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अपने इंडिया दौरे के आखिरी दिन गुजरात के जामनगर में मौजदू वंतारा वन्यजीव संरक्षण केंद्र का दौरा किया। इस दौरान मेसी, लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भारतीय परिधान में दिखे। वहीं वंतारा में मेसी ने पारंपरिक हिंदू अनुष्ठानों में भाग लिया और मंदिर में महाआरती में शामिल हुए।

विज्ञापन
Lionel Messi unique style was on display in Vantara, played football with elephant; dazzling in Indian attire
वंतारा में लियोनल मेसी का खास अंदाज - फोटो : अमर उजाला
फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी ने गुजरात के जामनगर में स्थित वन्यजीव संरक्षण केंद्र वंतारा का विशेष दौरा किया। यह केंद्र अनंत अंबानी द्वारा स्थापित किया गया है, जहां घायल, बचाए गए और लुप्तप्राय जानवरों की देखभाल और पुनर्वास किया जाता है।
Trending Videos
Lionel Messi unique style was on display in Vantara, played football with elephant; dazzling in Indian attire
महाआरती में शामिल हुए मेसी और अन्य - फोटो : अमर उजाला
मेसी की यह यात्रा भारतीय परंपराओं और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना से जुड़ी रही। वंतारा में हर गतिविधि की शुरुआत सनातन परंपरा के अनुसार होती है। इसी क्रम में मेसी ने पारंपरिक हिंदू अनुष्ठानों में भाग लिया और मंदिर में महाआरती में शामिल हुए। इस दौरान अंबे माता, गणेश, हनुमान और शिव पूजा की गई और विश्व शांति की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lionel Messi unique style was on display in Vantara, played football with elephant; dazzling in Indian attire
वंतारा में मेसी, लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल - फोटो : अमर उजाला
मेसी अपने इंटर मियामी क्लब के साथियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ पहुंचे। उनका स्वागत पारंपरिक तरीके से लोक संगीत, पुष्पवर्षा और आरती के साथ किया गया।
Lionel Messi unique style was on display in Vantara, played football with elephant; dazzling in Indian attire
वंतारा में लियोनल मेसी - फोटो : अमर उजाला
मल्टी-स्पेशलिटी वाइल्डलाइफ अस्पताल भी गए मेसी
इसके बाद मेसी ने वंतारा परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने शेर, बाघ, तेंदुए, हाथी, सरीसृप और अन्य जानवरों के देखभाल केंद्र देखे। उन्होंने पशु चिकित्सकों और देखभाल करने वाली टीम से बातचीत की और जाना कि कैसे आधुनिक चिकित्सा, सही पोषण और व्यवहार आधारित प्रशिक्षण से जानवरों की देखरेख की जाती है। मेसी ने मल्टी-स्पेशलिटी वाइल्डलाइफ अस्पताल का भी दौरा किया, जहां उन्होंने इलाज और सर्जरी की प्रक्रियाएं देखीं। उन्होंने ओकापी, जिराफ, गैंडे और हाथियों को अपने हाथों से खाना भी खिलाया।

विज्ञापन
Lionel Messi unique style was on display in Vantara, played football with elephant; dazzling in Indian attire
वंतारा में फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी - फोटो : अमर उजाला
शेर के बच्चे नाम रखा गया लियोनल, मेसी ने हाथी के साथ खेला फुटबाल
फॉस्टर केयर सेंटर में मेसी ने अनाथ और कमजोर जानवरों की कहानियां सुनीं। इसी दौरान एक भावुक पल में अनंत अंबानी और राधिका अंबानी ने एक शेर के शावक का नाम 'लियोनल' रखा, जो मेसी के सम्मान में रखा गया। इस दौरे का सबसे खास पल एलिफेंट केयर सेंटर में देखने को मिला, जहां मेसी एक बचाए गए हाथी के बच्चे मणिकलाल से मिले। मेसी ने उसके साथ फुटबॉल आधारित खेल गतिविधि में भाग लिया। यह दृश्य सभी के लिए बेहद यादगार बन गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed