फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वोट डालने में बॉलीवुड भी नहीं रहा पीछे, अमिताभ से लेकर रणबीर तक इन सितारों ने किया मतदान

Mon, 29 Apr 2019 08:54 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 29 Apr 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Bollywood stars Sanjay dutt,Priyanka chopra to Ranbir kapoor cast their vote
मतदान के बाद दीपिका पादुकोण

17वें लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को चौथे चरण का मतदान संपन्न हुआ। 9 राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई।चौथे चरण के लिए मुंबई की छह लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई जिसमें बॉलीवुड सितारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरों ने सुबह-सुबह ही मतदान केंद्रों पर जाकर वोट डाला। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण,  रेखा, प्रिति जिंटा से लेकर संजय दत्त और रणबीर कपूर तक ने अपना वोट डाला। शाहरुख खान अपनी पत्नी गोरी और बेटे अबराम के साथ मतदान डालते हुए दिखे। वहीं, सलमान खान से लेकर अजय देवगन और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित तक कोई भी मतदान के मामले में पीछे नहीं रहा। आइए देखते हैं सेलिब्रिटीज की वोट डालते हुए शानदार तस्वीरें...

Lok sabha chunav 2019 Bollywood stars Sanjay dutt,Priyanka chopra to Ranbir kapoor cast their vote
रणबीर कपूर
बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता रणबीर कपूर ने अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए रणबीर कपूर।

 
Lok sabha chunav 2019 Bollywood stars Sanjay dutt,Priyanka chopra to Ranbir kapoor cast their vote
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एकसाथ वोट डालने पहुंचे। साथ ही अदाकारा ने सोशल मीडिया पर स्याही लगी उंगली की तस्वीर डाल उनकी नागरिकता को लेकर फैंली सभी अफवाहों को विराम लगा दिया। उन्होंने लिखा, ‘ मेरे दिमाग में कभी इस बात को लेकर कोई दुविधा नहीं थी कि मैं कौन हूं और कहा से हूं। तो उनके लिए जो दुविधा में हैं.. अब कृपया ना हों। जय हिंद।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Bollywood stars Sanjay dutt,Priyanka chopra to Ranbir kapoor cast their vote
प्रिति जिंटा
प्रीति जिंटा ने भी वोट डालते हुए युवकों से बढ़-चढकर मतदान करने की अपील की। उनके अलावा वरुण धवन, इमरान हाशमी, कंगना रनौत, गायिका आशा भोसले, गीतकार जावेद अख्तर गुलजार, फिल्मकार राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने भी मतदान किया।
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Bollywood stars Sanjay dutt,Priyanka chopra to Ranbir kapoor cast their vote
शाहरुख खान
शाहरुख खान भी अपनी पत्नी गौरी खान और बेटे अबराम के साथ वोट डालने पहुंचे। शाहरुख सीधा हवाईअड्डे से मतदान केन्द्र पहुंचे थे। वह अपनी आईपीएल टीम का मैच देख कोलकाता से लौट रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed