सब्सक्राइब करें

2019 महासंग्राम के 30 महामुकाबलों पर सबकी नजर, 23 मई को होगा 'बाहुबली' का फैसला

चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 13 May 2019 02:50 PM IST
सार

  • अमेठी में राहुल को स्मृति ईरानी की कड़ी टक्कर
  • पटना साहिब सीट बचा पाएंगे शत्रुघ्न सिन्हा?
  • भोपाल में दिग्विजय सिंह के सामने साध्वी प्रज्ञा का दम टिकेगा?
  • लखनऊ में राजनाथ सिंह के सामने गठबंधन की चुनौती

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: High profile seats and star candidates of general election
महासंग्राम के 30 महामुकाबले - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 अपना आधा सफर तय कर चुका है। कई दिग्गजों की किस्मत मतदाताओं ने ईवीएम में बंद कर दी है। देश की कई ऐसी सीटों पर अभी मतदान होना  बाकी है, जिनपर देश के दिग्गज नेता चुनावी ताल ठोक रहे हैं। कोई अपनी पुरानी सीट से चुनाव लड़ रहा है, तो कोई पहली बार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहा है। देश की इन हाई प्रोफाइल सीटों पर टक्कर जबरदस्त है। वोटरों को साधने के लिए प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अब नतीजे तय करेंगे कि इन हॉट सीटों के सुपरहिट मुकाबले में बाजी किसने मारी। देखिए किन-किन हॉट सीटों पर स्टार उम्मीदवारों के बीच है कांटे की टक्कर। 


(सभी ग्राफिक्स- रोहित झा)

Trending Videos
Lok Sabha Chunav 2019: High profile seats and star candidates of general election
सोनिया गांधी -दिनेश प्रताप सिंह - फोटो : Amar Ujala

रायबरेली

कांग्रेस का अभेद्य किला कही जाने वाली रायबरेली लोकसभा सीट देश की हॉट सीटों में से एक है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर से यहां से चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने सोनिया के सामने कांग्रेस के पूर्व नेता दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है। जबकि सपा-बसपा ने यहां से अपने प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है। रायबरेली सीट पर मुकाबला दिलचस्प है। सोनिया गांधी यहां से 2004 से सांसद हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: High profile seats and star candidates of general election
शत्रुघ्न सिन्हा-रविशंकर प्रसाद - फोटो : Amar Ujala

पटना साहिब

बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट शत्रुघ्न सिन्हा की वजह से चर्चित है। लेकिन इस बार शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से लोकसभा चुनाव भाजपा नहीं कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहे हैं। उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था। इस बार भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। यहां उन्हें चुनौती दे रहे हैं भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद। दो दिग्गज नेताओं की बीच पटना साहिब की हॉट सीट पर मुकाबला तगड़ा है। 

Lok Sabha Chunav 2019: High profile seats and star candidates of general election
नरेंद्र मोदी-अजय राय - फोटो : Amar Ujala

वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने की वजह से वाराणसी लोकसभा सीट देश की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। इस सीट से पीएम मोदी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस ने पिछले चुनाव के प्रत्याशी अजय राय पर एक बार फिर से दांव खेला है। सपा-बसपा गठबंधन ने बीएसएफ से बर्खास्त सिपाही तेजबहादुर को अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन उनके नामंकन पत्र में कुछ दास्तावेज शामिल नहीं होने के कारण उनका नामांकन रद्द हो गया। अब गठबंधन की और से शालिनी यादव चुनाव लड़ेंगी।  

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: High profile seats and star candidates of general election
मुलायम सिंह यादव- प्रेम सिंह शाक्य - फोटो : Amar Ujala

मैनपुरी 

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। यहां से मुलायम सिंह यादव 2004 के लोकसभा चुनाव से लगातार जीतते आ रहे हैं। भाजपा ने मुलायम सिंह को चुनौती देने के लिए प्रेम सिंह शाक्य को मैनपुरी से मैदान में उतारा है। इस बार के चुनाव में मुलायम की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। मुलायम सिंह ने 2014 के चुनाव में यहां से जीत हासिल की थी, लेकिन बाद उन्होंने ये सीट छोड़ दी थी। इसके बाद हुए उपचुनाव में उनके पोते तेज प्रताप सिंह यहां से जीतकर संसद पहुंचे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed