सुमित्रा महाजन: लगातार 8 बार लोकसभा चुनाव जीतकर इतिहास रचने वालीं 'ताई' का सियासी सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति में प्रवेश
राजनीति में उनका प्रवेश इंदौर की उप महापौर चुने जाने के तौर पर हुआ। 1989 में उन्होंने पहली बार इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश चंद्र सेठी को हराकर सनसनी मचा दी। उन्होंने शहरी विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री रहने के दौरान इंदौर में कई काम कराए जिसने उन्हें लोकप्रियता और यहां से लगातार जीत दिलाई। मध्य प्रदेश की सियासत में उन्हें 'ताई' नाम से बुलाया जाता है।
सबसे वरिष्ठ महिला सांसद
ताई लोकसभा की सबसे वरिष्ठ महिला सांसद हैं। 2002 से 2004 तक वह केंद्रीय मंत्री भी रहीं। तब उन्हें मानव संसाधन, संचार और पेट्रोलियम मंत्रालय में अहम जिम्मेदारी मिली। मीरा कुमार के बाद वह लोकसभा स्पीकर चुनी जाने वाली दूसरी महिला सांसद रहीं। राजनीति में सुमित्रा महाजन का करियर अब तक बेदाग रहा है। वह कभी किसी विवाद में नहीं फंसीं। लोकसभा स्पीकर रहने के दौरान उन्होंने सख्त फैसले भी लिए।