{"_id":"5ca77b66bdec2214130e70ba","slug":"secret-of-jagannath-temple-kanpur-who-already-told-the-rain-is-coming","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये मंदिर पहले ही बता देता है 'आने वाली है बारिश', वैज्ञानिक भी आजतक नहीं जान पाए रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ये मंदिर पहले ही बता देता है 'आने वाली है बारिश', वैज्ञानिक भी आजतक नहीं जान पाए रहस्य
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 05 Apr 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जगन्नाथ मंदिर कानपुर
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में ऐसे कई मंदिर हैं, जो अपने साथ कई रहस्य समेटे हुए हैं। ऐसा ही एक मंदिर उत्तर प्रदेश के कानपुर में है, जो बारिश की सटीक भविष्यवाणी करता है। कहते हैं कि अगर बारिश होने वाली हो तो इस मंदिर की छत चिलचिलाती धूप में भी टपकने लगती है और बारिश की शुरुआत होते ही इसकी छत से पानी टपकना बंद हो जाता है।
2 of 6
जगन्नाथ मंदिर कानपुर
- फोटो : File photo
यह मंदिर कानपुर के भीतरगांव विकासखंड से ठीक तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित बेहटा गांव में है। यह भगवान जगन्नाथ के अति प्राचीन मंदिरों में से एक है। मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ और सुभद्रा की काले चिकने पत्थरों की मूर्तियां विराजमान हैं। प्रांगण में सूर्यदेव और पद्मनाभम की मूर्तियां भी हैं।
3 of 6
भगवान जगन्नाथ यात्रा में उमड़े भक्त, जौनपुर
- फोटो : File photo
जगन्नाथ पुरी की तरह इस गांव में भी स्थानीय लोगों द्वारा भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाती है। लोगों की आस्था मंदिर के साथ गहरे से जुड़ी है। लोग दर्शन करने के लिए आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जगन्नाथ मंदिर, कानपुर
- फोटो : Social media
यहां के लोग बताते हैं कि बारिश होने के छह-सात दिन पहले मंदिर की छत से पानी की बूंदें टपकने लगती हैं। इतना ही नहीं, वो बताते हैं कि जिस आकार की बूंदें टपकती हैं, उसी आधार पर बारिश भी होती है। इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि यहां जैसे ही बारिश शुरू होती है, मंदिर की छत अंदर से पूरी तरह सूख जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
जगन्नाथ मंदिर, कानपुर
- फोटो : Social media
यह मंदिर कितना पुराना है और इसकी छत से पानी कैसे टपकता है और फिर बंद हो जाता है, इसका पता आजतक नहीं चल पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर के पुजारी का कहना है कि पुरातत्व विभाग के लोग और वैज्ञानिक कई बार यहां आए, लेकिन इस रहस्य का पता लगाने में असफल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।