सब्सक्राइब करें

कैबिनेट विस्तार: रविशंकर-जावड़ेकर और हर्षवर्धन समेत इन मंत्रियों की छुट्टी, जानें क्यों गई इनकी कुर्सी

न्यूज डेस्क/डिजिटल ब्यूरो , अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 07 Jul 2021 03:14 PM IST
सार

अब तक रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ. हर्षवर्धन, रमेश पोखरियाल निशंक, थावरचंद गहलोत, बाबुल सुप्रियो और संतोष गंगवार समेत 12 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि इन मंत्रियों को आखिर अपना पद क्यों छोड़ना पड़ गया?

विज्ञापन
Modi Cabinet Expansion: Ministers Who have Resigned Like Harshvardhan, Santosh Gangwar, Ramesh Pokhriyal Nishank, Babul Supriyo, Debashri Chaudhary, Pratap Sarangi
रमेश पोखरियाल निशंक और डॉ. हर्षवर्धन। - फोटो : Amar Ujala

पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार आज (बुधवार) शाम हुआ। इससे पहले अब तक पुराने मंत्रियों के इस्तीफों का दौर शुरू हो गया और कुल 12 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिनमें रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ. हर्षवर्धन, रमेश पोखरियाल निशंक, थावरचंद गहलोत, बाबुल सुप्रियो और संतोष गंगवार समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि इन मंत्रियों को आखिर अपना पद क्यों छोड़ना पड़ गया?

Trending Videos
Modi Cabinet Expansion: Ministers Who have Resigned Like Harshvardhan, Santosh Gangwar, Ramesh Pokhriyal Nishank, Babul Supriyo, Debashri Chaudhary, Pratap Sarangi
डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : ANI

कोरोना की लहर में डूबे डॉ. हर्षवर्धन
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने की वजह से उनका पद छीन लिया गया। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मोदी सरकार सवालों के घेरे में आ गई, जिसका नुकसान डॉ. हर्षवर्धन को उठाना पड़ा। उनके पास विज्ञान और तकनीक मंत्रालय भी था। ऐसे में हर्षवर्धन के इस्तीफे से दो भारी-भरकम मंत्रालय खाली हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Modi Cabinet Expansion: Ministers Who have Resigned Like Harshvardhan, Santosh Gangwar, Ramesh Pokhriyal Nishank, Babul Supriyo, Debashri Chaudhary, Pratap Sarangi
देबोश्री चौधरी - फोटो : ANI

बंगाल के लिए देबोश्री का इस्तीफा?
पश्चिम बंगाल की रायगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद देबोश्री चौधरी ने भी अपना पद छोड़ दिया है। वह महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री थीं। सूत्रों का दावा है कि पश्चिम बंगाल भाजपा में उन्हें अहम पद दिया जा सकता है, जिसके चलते उनसे इस्तीफा लिया गया। 

Modi Cabinet Expansion: Ministers Who have Resigned Like Harshvardhan, Santosh Gangwar, Ramesh Pokhriyal Nishank, Babul Supriyo, Debashri Chaudhary, Pratap Sarangi
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य कारणों से हटाए गए निशंक
उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को भी इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। उनके पास मानव संसाधन विकास मंत्रालय का प्रभार था। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते निशंक को हटाया गया। दरअसल, कुछ दिन पहले उन्हें कोरोना हो गया था, जिसके चलते वह करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहे। उस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में हालात इतने ज्यादा बिगड़ गए कि सीबीएसई पर फैसला लेने के लिए पीएम मोदी को खुद आगे आना पड़ गया था। गौरतलब है कि नई शिक्षा नीति पीएम मोदी के दिल के काफी करीब है, लेकिन शिक्षा मंत्रालय उसका श्रेय सरकार को नहीं दिला पाया, जिसका नतीजा उन्हें कुर्सी गंवाकर चुकाना पड़ा।

विज्ञापन
Modi Cabinet Expansion: Ministers Who have Resigned Like Harshvardhan, Santosh Gangwar, Ramesh Pokhriyal Nishank, Babul Supriyo, Debashri Chaudhary, Pratap Sarangi
बाबुल सुप्रियो

बाबुल सुप्रियो को भारी पड़ी नाराजगी
बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से सांसद बाबुल सुप्रियो ने भी इस्तीफा दे दिया। वह पर्यावरण मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। दावा किया जा रहा है कि सुप्रियो पार्टी से नाराज चल रहे थे। इसके पीछे पश्चिम बंगाल विधानसभा को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जिसमें बाबुल सुप्रियो मैदान में उतरे थे, लेकिन 50 हजार वोटों से हार गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed