{"_id":"6811cea1577fdb34c1044bbc","slug":"mumbai-fire-brigade-douses-bandra-mall-fire-after-over-22-hours-know-all-about-it-2025-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bandra Mall Fire: बांद्रा मॉल में लगी आग का तांडव, फायर ब्रिगेड ने 22 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bandra Mall Fire: बांद्रा मॉल में लगी आग का तांडव, फायर ब्रिगेड ने 22 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
पीटीआई, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:47 PM IST
सार
मुंबई के उपनगरीय बांद्रा इलाके में मंगलवार की सुबह इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम वाली इमारत में भीषण आग लग गई, जिसके बाद आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ को भी बुलाना पड़ा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग में किसी के घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। आग का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
1 of 5
मुंबई में भीषण आग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में एक मॉल में लगी भीषण आग पर 22 घंटे से अधिक समय की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बांद्रा पश्चिम में लिंकिंग रोड पर लिंक स्क्वायर मॉल के बेसमेंट में मंगलवार सुबह करीब 4.10 बजे आग लगी थी। बुधवार को दमकल कर्मियों और अन्य आपातकालीन सेवाओं की मशक्कत के बाद देर रात 1.41 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
2 of 5
मुंबई में भीषण आग
- फोटो : PTI
उन्होंने बताया कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। शुरू में आग इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम तक ही सीमित थी, लेकिन जल्द ही आग ने तीन मंजिला मॉल की ऊपरी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें 200 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठान और दुकानें हैं। मॉल पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
3 of 5
मुंबई में भीषण आग
- फोटो : PTI
मंगलवार सुबह 6.25 बजे तक मुंबई फायर ब्रिगेड ने आग को ‘लेवल IV’ का करार दिया। इसके बाद बड़े पैमाने पर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) भी अभियान में शामिल हो गया। एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि करीब 13 घंटे बाद दमकल विभाग ने 13 दमकल गाड़ियों और अन्य अग्निशमन वाहनों और उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इसके बाद इसे पूरी तरह से बुझाने के प्रयास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुंबई में भीषण आग
- फोटो : PTI
मुंबई दमकल विभाग के प्रमुख रवींद्र अंबुलगेकर ने पहले ही घटना की जांच का एलान कर दिया है। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल सका है कि आग की वजह से लगी। उन्होंने मंगलवार को पीटीआई से कहा था कि मॉल में ज्वलनशील पदार्थ भरे हुए थे और वहां पहुंचना आसान नहीं था। अंबुलगेकर ने कहा था कि बाउंड्री की वजह से आग बुझाने में दिक्कतें आ रही थीं। जालीदार शटर की वजह से आग और धुआं एक दुकान से दूसरी दुकान में फैल रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
मुंबई में भीषण आग
- फोटो : PTI
इससे पहले पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी ने दावा किया था कि आग दमकल विभाग की ओर से चूक की वजह से फैली। इसके बाद स्थानीय भाजपा विधायक और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि उन्होंने नगर निगम प्रमुख भूषण गगरानी को घटना की व्यापक जांच करने का निर्देश दिया है। मुंबई में दो दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी आग की घटना है, इससे पहले रविवार को बैलार्ड एस्टेट स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय की इमारत में आग लग गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।