फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशाखापत्तनम में हादसा: भारी बारिश से मिट्टी धंसी, चंदनोत्सवम के टिकट के लिए कतार में खड़े लोगों पर गिरी दीवार

Wed, 30 Apr 2025 08:55 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, विशाखापत्तनम
पीटीआई, विशाखापत्तनम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 30 Apr 2025 08:55 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं। एनडीआरएफ और एपीएसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

विज्ञापन
Visakhapatnam Temple Tragedy Several killed in temple wall collapse in Andhra Pradesh Details in Hindi
आंध्र प्रदेश में हादसा - फोटो : PTI

आंध्र प्रदेश में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां विशाखापत्तनम के पास सिंहाचलम में वराह लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर के नजदीक एक दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। दरअसल, इलाके में भारी बारिाश हुई थी। इस वजह से यह दीवार काफी गीली थी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्राबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया है और इलाके के कलेटर-एसपी से बात कर पीड़ितों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है।





राज्य की गृह मंत्री वी अनिता ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि मंदिर की दीवार गिरने की वजह इलाके में भारी बारिश के कारण मिट्टी का धंसना हो सकता है। दीवार सिंहगिरी बस स्टैंड से घाट रोड पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास 300 रुपये के टिकट की कतार में गिरी। अनिता ने संवाददाताओं को बताया कि रात भर हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मिट्टी ढीली हो गई, जिससे दीवार गिर गई।   

मृतकों के परिजनों को 25 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा
टेलीकांफ्रेंस के माध्यम से स्थिति की समीक्षा करने के दौरान मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये और घायलों को 3-3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा प्रत्येक पीड़ित के परिवार के एक सदस्य को बंदोबस्ती विभाग के तहत मंदिरों में आउटसोर्सिंग की नौकरी प्रदान की जाएगी। उन्होंने तीन सदस्यीय समिति द्वारा घटना की जांच के भी आदेश दिए।

पीएम मोदी ने भी किया मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक दीवार गिरने से हुई जानमाल की हानि से बहुत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

Visakhapatnam Temple Tragedy Several killed in temple wall collapse in Andhra Pradesh Details in Hindi
आंध्र प्रदेश में हादसा - फोटो : PTI

मंदिर की दीवार गिरने से सात की मौत 
बताया गया कि बुधवार की सुबह सिह्माचलम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में बारिश से भीगी दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया और 'एक्स' पर लिखा, 'सिह्माचलम में सात श्रद्धालुओं की मौत से बहुत दुखी हूं। परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं स्थिति पर करीब से नजर रख रहा हूं और पीड़ितों के लिए निरंतर समीक्षा और सहायता का आदेश दिया है।'

Visakhapatnam Temple Tragedy Several killed in temple wall collapse in Andhra Pradesh Details in Hindi
आंध्र प्रदेश में हादसा - फोटो : PTI

घटना के वक्त राज्य की गृह मंत्री मंदिर के अंदर थीं
राज्य की गृह मंत्री वी अनिता घटना के दौरान मंदिर में ही मौजूद थीं। उन्होंने तत्काल ही घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा, 'हम सभी बारिश में भीग गए थे। जैसे ही मैं मंदिर से बाहर आई, मुझे घटना की जानकारी दी गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बचाव कार्य में कोई लापरवाही नहीं हुई।

विस्तृत जांच चल रही
धर्मस्व मंत्री रामनारायण रेड्डी ने इस त्रासदी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल का एलान किया। मंदिर के एक अधिकारी ने कहा कि हादसे का कारण बारिश के कारण मिट्टी का धंसना या दीवार को कमजोर पड़ जाना हो सकता है। हालांकि, विस्तृत जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Visakhapatnam Temple Tragedy Several killed in temple wall collapse in Andhra Pradesh Details in Hindi
आंध्र प्रदेश में हादसा - फोटो : PTI

आठ श्रद्धालु मलबे में फंसे हुए थे
हादसे के बाद बचाव अभियान चल रहा है। इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य अधिकारियों की टीमें शामिल हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) कर्मियों के मुताबिक, आठ श्रद्धालु मलबे में फंसे हुए थे। बचाव अभियान के दौरान सात शव निकाले गए, इसमें तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। 

जगन मोहन रेड्डी ने दुख व्यक्त किया
पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने घायलों को सबसे अच्छी चिकित्सा सहायता और पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने का आग्रह किया। अधिकारियों ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Visakhapatnam Temple Tragedy Several killed in temple wall collapse in Andhra Pradesh Details in Hindi
आंध्र प्रदेश में हादसा - फोटो : PTI

वैकुंठ द्वार दर्शन के दौरान भी हुआ था हादसा
इस साल की शुरुआत में तिरुमाला पहाड़ियों पर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टोकन लेने का इंतजार कर रहे छह श्रद्धालु तिरुपति में भगदड़ में मारे गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed