सब्सक्राइब करें

राष्ट्रीय बालिका दिवस: पीएम नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं, स्मृति ईरानी सहित इन नेताओं ने बेटी संग तस्वीरें साझा कर लिखी ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 24 Jan 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
National Girl Child Day PM Narendra Modi smriti irani hails accomplishments of nation daughters in various fields
- फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में आज राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य  समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों और भेदभाव के प्रति जागरुक करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने इस अवसर पर देश की बेटियों को शुभकामनाएं दी।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'आज का दिन विशेष रूप से बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम करने वाले सभी लोगों की सराहना करने और यह सुनिश्चित करने का दिन है कि वह सम्मान और अवसर प्राप्त करें। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर, हम अपनी  #DeshKiBeti और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को सलाम करते हैं। केंद्र सरकार ने कई पहल की हैं, जो बालिकाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित हैं। इसमें शिक्षा तक पहुंच, बेहतर स्वास्थ्य सेवा शामिल है।'

Trending Videos
National Girl Child Day PM Narendra Modi smriti irani hails accomplishments of nation daughters in various fields
धर्मेन्द्र प्रधान - फोटो : ट्विटर

केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने लिखा, 'खुद का प्रतिबिंब, मेरी बेटी, एक चमत्कार है जो मुझे विस्मित करना कभी नहीं छोड़ता है। आइए हम सब अपनी बेटियों पर गर्व करें और आज और रोज़ उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाएँ।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
National Girl Child Day PM Narendra Modi smriti irani hails accomplishments of nation daughters in various fields
डॉ हर्षवर्धन - फोटो : ट्विटर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने लिखा, 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 6 गौरवशाली वर्षों को चिह्नित करते हुए, अपनी बेटियों के साथ तस्वीर साझा कर रहा हूं, मेरा गौरव- इनाक्षी और अंकिता। सर्वशक्तिमान अपने सभी सपनों को प्राप्त करने के लिए साहस और दृढ़ संकल्प के साथ प्रत्येक #DeshKiBeti को आशीर्वाद दें!'
 

National Girl Child Day PM Narendra Modi smriti irani hails accomplishments of nation daughters in various fields
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, 'आइये हम, सभी बेटियों को सशक्त बनाने, और उन्हें अपने सपनों को नई उड़ान देने के लिए प्रेरित करें। और यह संकल्प लें की उनकी सुरक्षा में कोई कमी ना रहे।'

विज्ञापन
National Girl Child Day PM Narendra Modi smriti irani hails accomplishments of nation daughters in various fields
स्मृति ईरानी - फोटो : ट्विटर
वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया, 'मेरी बेटियां मेरी गौरव हैं, जिन्होंने दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अलग-अलग चुनौतियों को पार किया है। #DeshKiBeti की उपलब्धियों का जश्न मनाएं।' 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed