सब्सक्राइब करें

दुनिया का सबसे लंबा गांव, 9 किलोमीटर लंबाई और 150 मीटर चौड़ाई में बसे हैं 1600 घर

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 24 Jan 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
world most longest village situated in poland with the capacity of 1600 house
दुनिया का सबसे लंबा गांव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया में ऐसे बहुत से गांव हैं, जो किसी न किसी वजह से मशहूर हैं। कोई साफ-सफाई के लिए जाना जाता है, तो कोई अपनी खूबसूरती के लिए। लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे लंबे गांव के बारे में बताएंगे। पोलैंड का सुलोस्जोव गांव दुनिया का सबसे लंबा गांव बन गया है। यह गांव 9 किमी की लंबाई और करीब 150 मीटर की चौड़ाई में बसा है।

Trending Videos
world most longest village situated in poland with the capacity of 1600 house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सुलोस्जोव गांव में करीब 1600 घर हैं, जो एक सड़क के दोनों तरफ बने हैं। इस गांव में करीब 6200 लोग रहते हैं। सुलोस्जोव गांव क्राकोव शहर से करीब 30 किमी दूर स्थित है। वर्ल्ड रूरल प्लानिंग की रिपोर्ट के मुताबिक, यह गांव 14वीं शताब्दी में बसा था। शुरुआत में इस गांव का दायरा करीब 500 मीटर था। लेकिन धीरे-धीरे इसकी बसावट लंबाई में बढ़ती गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
world most longest village situated in poland with the capacity of 1600 house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सुलोस्जोव गांव अपनी अनोखी बनावट के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण है। इस गांव में अस्पताल, बैंक और स्कूल की सुविधाएं हैं। गांव के दोनों तरफ हरे-भरे खेत हैं।

world most longest village situated in poland with the capacity of 1600 house
गहमर गांव में लगा शिलापट्ट - फोटो : अमर उजाला

एशिया का सबसे बड़ा गांव गहमर
उत्तर प्रदेश का गहमर एशिया का सबसे बड़ा गांव हैं। इस गांव की आबादी एक लाख से भी ज्यादा है। गाजीपुर जिले में स्थित इस गांव की खासियत ये है कि यहां हर घर से कोई न कोई सेना में है। इतिहास के मुताबिक, यह गांव 1530 में बसा था।

विज्ञापन
world most longest village situated in poland with the capacity of 1600 house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया का सबसे बड़ा गांव बनियाचोंग
बांग्लादेश का बनियाचोंग गांव दुनिया का सबसे बड़ा गांव है। यहां की आबादी करीब 2.40 लाख है। हबींगज जिले के इस गांव में 50.84 फीसदी पुरुष हैं। जबकि 49.16 फीसदी महिलाएं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed