सब्सक्राइब करें

TVK vs DMK: 'कोई गठबंधन नहीं, तमिलनाडु चुनाव डीएमके और टीवीके के बीच होगा', अभिनेता से नेता बने विजय की हुंकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 22 Aug 2025 08:10 AM IST
सार

प्राचीन मदुरै शहर को तमिल विरासत की राजधानी माना जाता है। यह तमिल राजनीति का केंद्र है। AIADMK का गढ़ माने जाने वाले इस शहर पर अब DMK का कब्जा है। अपनी पार्टी के दूसरे राज्य सम्मेलन के लिए इस शहर को चुनना विजय के आत्मविश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।

विज्ञापन
No Alliance 2026 Tamil Nadu Assembly Polls Between DMK And TVK Declares Vijay Know all about it
दलपति विजय - फोटो : Amar Ujala

अभिनेता से नेता बने विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखना शुरू कर दिया है। उनकी की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेगी। इस बीच विजय ने लोगों से राज्य के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार तय करने में उनकी मदद करने का आग्रह किया। बीती शाम चेन्नई में एक रैली के दौरान उन्होंने एलान किया कि वह मदुरै पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को यह समझकर वोट देना होगा कि वह ही मदुरै की सभी सीटों पर उम्मीदवार हैं। लोग टीवीके को ही वोट दें, चाहे उम्मीदवार कोई भी हो।

Trending Videos
No Alliance 2026 Tamil Nadu Assembly Polls Between DMK And TVK Declares Vijay Know all about it
Vijay - फोटो : PTI

'अन्नाद्रमुक और द्रमुक के अधीनस्थ बनने में कोई दिलचस्पी नहीं'
मदुरै में हजारों प्रशंसकों से भरे पार्टी सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने सत्तारूढ़ द्रमुक या भाजपा के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार किया और अकेले चुनाव लड़ने पर जोर दिया। विजय ने साफ किया कि उन्हें राज्य की स्थापित द्रविड़ पार्टियों जैसे अन्नाद्रमुक और द्रमुक के अधीनस्थ बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं एक शेर हूं। मैं अपना क्षेत्र चिह्नित कर रहा हूं। टीवीके एक अजेय शक्ति है, जो यहां प्रभुत्व स्थापित करने के लिए है। भाजपा के प्रति उनके इस रुख से राज्य में भाजपा की सहयोगी अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन की संभावना भी खत्म हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
No Alliance 2026 Tamil Nadu Assembly Polls Between DMK And TVK Declares Vijay Know all about it
Vijay - फोटो : PTI

'कोई गठबंधन नहीं होगा'
उन्होंने दोहराया, 'कोई गठबंधन नहीं होगा।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तमिलनाडु में 2026 का चुनाव द्रमुक और टीवीके के बीच होगा। 51 वर्षीय विजय ने दोहराया कि उनका एकमात्र वैचारिक दुश्मन भाजपा है और एकमात्र राजनीतिक दुश्मन द्रमुक है।

No Alliance 2026 Tamil Nadu Assembly Polls Between DMK And TVK Declares Vijay Know all about it
Vijay - फोटो : PTI

'टीवीके की राजनीति वास्तविक, भावनात्मक और लोगों की भलाई के लिए'
अभिनेता ने कहा, 'टीवीके की राजनीति वास्तविक, भावनात्मक और लोगों की भलाई के लिए है। हमारी प्राथमिकता महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा है। हमारी सरकार उन सभी लोगों का दोस्त बनकर रहेगी, जिन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, जैसे- किसान, युवा, ट्रांसजेंडर व्यक्ति, उपेक्षित बुजुर्ग और शारीरिक रूप से अक्षम लोग।'

विज्ञापन
No Alliance 2026 Tamil Nadu Assembly Polls Between DMK And TVK Declares Vijay Know all about it
Vijay - फोटो : PTI

केंद्र सरकार को इन मुद्दों पर कदम उठाने को कहा
उन्होंने कच्चातीवु की वापसी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को रद्द करने जैसे लोकप्रिय मुद्दों पर भी बात की और केंद्र सरकार को इन मुद्दों पर कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा, 'श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 800 मछुआरों पर हमला किया। हमारे मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कच्चातीवु (द्वीप) वापस ले लो और उन्हें हमें दे दो। NEET रद्द करो! क्या आप ऐसा कर सकते हो, नरेंद्र मोदी जी?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed