फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'एक मिसाइल, एक टैंक': भारत-चीन सीमा पर 17,000 फीट की ऊंचाई पर गरजीं एटीजीएम; जवानों ने लगाए सटीक निशाने

Fri, 12 Apr 2024 08:09 AM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Fri, 12 Apr 2024 08:09 AM IST
विज्ञापन
Indian Army atgm Missile Target at 17,000 Feet Along India-China Border  Know All Details News in Hindi
ATGM - फोटो : Amar Ujala

भारत-चीन सीमा (सिक्किम) पर भारतीय सेना के त्रिशक्ति कोर ने 17,000 फीट की ऊंचाई पर सुपर हाई-एल्टीट्यूड एरिया में एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) दागने का अभ्यास किया। भारतीय सेना के जवानों ने सटीक निशाने लगाए। इस अभ्यास में पूर्वी कमान की सभी मैकेनाइज्ड और इन्फैंट्री इकाइयों की मिसाइल फायरिंग टुकड़ियों ने भाग लिया। इस अभ्यास को 'एक मिसाइल एक टैंक' का नाम दिया।

Indian Army atgm Missile Target at 17,000 Feet Along India-China Border  Know All Details News in Hindi
ATGM - फोटो : Amar Ujala

गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सेना की एटीजीएम टुकड़ियों ने इस अभ्यास के दौरान बख्तरबंद खतरों को बेअसर करने की क्षमता का प्रदर्शन किया। अभ्यास के दौरान सुपर हाई-एल्टीट्यूड इलाके में एटीजीएम प्रणाली की सटीकता को प्रदर्शित की गई। अभ्यास के दौरान युद्ध की परिस्थितियों को बीच मूविंग ऑब्जेक्ट को निशाना बनाया गया।

Indian Army atgm Missile Target at 17,000 Feet Along India-China Border  Know All Details News in Hindi
ATGM - फोटो : Amar Ujala

उल्लेखनीय है कि ये अभ्यास हाई एल्टीट्यूड एरिया के हालत को देखते हुए किया गया है। दावा किया जा रहा है कि इस क्षेत्र में भारत और चीन के बीच कभी अगर जंग हुई तो लद्दाख के बाद सिक्किम के ऑल्टीट्यूड एरिया में दोनों देशों के टैंक और बख्तरबंद गाड़ियां आमने-सामने हो सकती हैं। नॉर्थ सिक्किम में तिब्बत के प्लाटू पर चीन की टैंक रेजीमेंट तैनात है। भारत ने यहां पर टैंकों की तैनाती कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed