भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दस राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है। राजस्थान के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है। उधर, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के एक हत्यारे का बेटा पंजाब की फरीदकोट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहा है। वहीं, कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली की अपने हिस्से की तीनों सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम तकरीबन तय कर लिए हैं। इसमें उत्तर पूर्व दिल्ली क्षेत्र से जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार, चांदनी चौक क्षेत्र से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित व उत्तर- पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से पूर्व सांसद उदित राज के नाम शामिल हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: तीसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव की अधिसूचना आज; कनाडाई PM ट्रूडो ने फिर उठाया निज्जर मुद्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण की 94 सीट के लिए अधिसूचना आज
लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की 94 सीट के लिए 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुक्रवार को अधिसूचना जारी होगी। इस चरण में मतदान 7 मई को होगा। 19 अप्रैल तक नामांकन कराया जा सकेगा और 20 अप्रैल को दाखिल परचों की जांच होगी। मध्य प्रदेश में बैतूल के स्थगित चुनाव की अधिसूचना अलग से जारी होगी। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में कन्हैया, संदीप और उदित पर दांव लगा सकती है कांग्रेस, आज आ सकती है सूची
कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली की अपने हिस्से की तीनों सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तकरीबन तय कर लिए हैं। इसमें उत्तर पूर्व दिल्ली क्षेत्र से जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार, चांदनी चौक क्षेत्र से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित व उत्तर- पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से पूर्व सांसद उदित राज के नाम शामिल हैं। संभवत: शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर
45 फीसदी डॉक्टर लिख रहे अधूरा परचा; ICMR की रिपोर्ट में दावा
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने खुलासा किया है कि करीब 45 फीसदी डॉक्टर आधा-अधूरा परचा लिख रहे हैं, जो सीधे तौर पर मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। संस्थान का कहना है कि ओपीडी में मरीजों को शुरुआती चिकित्सा सलाह देने वाले डॉक्टर जल्दबाजी में बड़ी लापरवाही कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
मौसम ने लिया यू-टर्न, इन 10 राज्यों में बारिश के आसार
देश के कई राज्यों में गर्मी के मौसम में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में गुरुवार से तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा राजस्थान में भी 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर