प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया। उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर के बीच लोगों को जागरूक रहने की अपील की। कोरोना की दूसरी लहर से हम भारतवासियों की लड़ाई जारी है। कई लोगों ने अपने परिजनों को, परिचितों को खोया है। ऐसे सभी परिवारों के साथ मेरी संवेदना है। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल और मई के महीने में भारत में मेडिकल ऑक्सीजन की डिमांड अकल्पनीय रूप से बढ़ गई थी। भारत के इतिहास में कभी भी इतनी मात्रा में मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत महसूस नहीं की गई। उन्होंने कहा कि क्योंकि हमें देश के बच्चों और गरीबों की चिंता थी इसलिए हमने टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ाई और दायरा भी बढ़ाया। हमने बच्चों को कई जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए कई नए टीकों को भी भारत के टीकाकरण अभियान का हिस्सा बना दिया। उन्होंने टीकाकरण को लेकर राजनीति नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार तेजी से टीकाकरण कर रही है और 23 करोड़ लोगों को अब तक वैक्सीन लगा चुकी है।
तस्वीरों में पीएम का भाषण: कमियों के लिए राज्य 'जिम्मेदार', 23 करोड़ लोगों को टीके पर अपनी 'बड़ाई'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 07 Jun 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन