फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi: पीएम मोदी का सांसदों को सक्सेस मंत्र; नवाचार करने, जमीन से जुड़े रहने और संपर्क मजबूत करने की अपील की

Mon, 08 Sep 2025 08:05 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 08 Sep 2025 08:05 AM IST
सार

नई दिल्ली में भाजपा और एनडीए सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संसद परिसर में किया जा रहा है। इसमें भाजपा सांसदों को उपराष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में जानकारी दी गई। कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम कार्यकर्ता की तरह सबसे पीछे की सीट पर बैठे दिखाई दिए।

विज्ञापन
PM Modi urges MPs to innovate, stay grounded and strengthen grassroots connect in Sansad Karyashala
PM Modi - फोटो : X/@narendramodi
loader

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों के साथ लंबी बातचीत की। उन्होंने साथियों को सफलता का मंत्र भी दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यशाला में भाजपा सांसदों के साथ पूरा दिन बिताया और संसदीय प्रभावशीलता को मजबूत करने, निर्वाचन क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने और सार्वजनिक जीवन में नैतिक मानकों को बनाए रखने पर फोकस करने की सलाह दी। इससे पहले कार्यशाला के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सांसदों के बीच समय बिताया। वे सबसे अंतिम पंक्ति में आम कार्यकर्ता की तरह बैठे दिखाई दिए। इससे समावेशिता और खुले संवाद का माहौल बना। दिन भर चली इस बैठक का नेतृत्व युवा और अनुभवी सांसदों ने मिलकर किया।

सूत्रों के मुताबिक, कार्यशाला का एक प्रमुख विषय ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून था, जिसे प्रधानमंत्री ने एक गंभीर सामाजिक मुद्दे के तौर पर सबके सामने रखा। उन्होंने सांसदों से हालिया प्रतिबंध के बारे में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने खासकर ग्रामीण इलाकों में इसे लेकर जागरुकता फैलाने का आग्रह किया। ग्रामीण इलाकों में जानकारी की कमी पारिवारिक स्तर पर गंभीर चुनौतियां पैदा कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से आह्वान किया कि वे समुदायों को नशे के खतरों और नए कानून के उद्देश्य के बारे में शिक्षित करने में अग्रणी भूमिका निभाएं।

PM Modi urges MPs to innovate, stay grounded and strengthen grassroots connect in Sansad Karyashala
PM Modi - फोटो : X/NarendraModi

नीति निर्माण का खजाना
दोपहर के भोजन के बाद के सत्र में संसदीय स्थायी समितियों पर छोटे समूहों में चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी किसी स्थायी समिति में काम नहीं किया है, बल्कि सीधे प्रधानमंत्री की भूमिका में आ गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने नीति निर्माण और शासन की निगरानी में स्थायी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने सांसदों से समिति की रिपोर्टों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने और समिति के कार्यों को गंभीरता से लेने का आग्रह किया और इसे नीति निर्माण का खजाना बताया।

PM Modi urges MPs to innovate, stay grounded and strengthen grassroots connect in Sansad Karyashala
PM Modi - फोटो : X/NarendraModi

अधिकारियों के प्रति पेशेवर सम्मान बनाए रखने की सलाह
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि उन्होंने गलतफहमी से बचने और समन्वय में सुधार के लिए स्थायी समिति की चर्चाओं से पहले और बाद में मंत्रियों से मिलने के महत्व पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने सांसदों को अधिकारियों के प्रति पेशेवर सम्मान बनाए रखने की सलाह दी और उन्हें याद दिलाया कि नौकरशाह सांसदों के काम के सूत्रधार होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi urges MPs to innovate, stay grounded and strengthen grassroots connect in Sansad Karyashala
PM Modi - फोटो : X/NarendraModi

कॉर्पोरेट लॉबिंग और प्रभाव के प्रति स्पष्ट चेतावनी
सांसदों को लीक से हटकर सोचने के लिए प्रोत्साहित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे दस्तावेजों और रिपोर्टों का विस्तार से अध्ययन करके चर्चाओं की पूरी तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा, 'नए विचार और अच्छी तरह से शोध किए गए हस्तक्षेप लोकतंत्र को मजबूत करते हैं।' प्रधानमंत्री मोदी ने कॉर्पोरेट लॉबिंग और प्रभाव के प्रति स्पष्ट चेतावनी जारी की और सांसदों को संसद में ऐसे प्रश्न न बनाने की सलाह दी, जो अप्रत्यक्ष रूप से कॉर्पोरेट हितों को बढ़ावा देते हों। उन्होंने संसदीय बहसों को अनावश्यक बाहरी दबावों से बचाने और जन कल्याण को केंद्र में रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

विज्ञापन
PM Modi urges MPs to innovate, stay grounded and strengthen grassroots connect in Sansad Karyashala
PM Modi - फोटो : X/NarendraModi

स्वच्छता के संदेश पर जोर
स्वच्छता के संदेश पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह संसाधनों का नहीं, बल्कि प्रयास और मानसिकता का मामला है। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की अलग-अलग चुनौतियों को स्वीकार किया, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि सांसदों को स्वच्छता बनाए रखने में मिसाल कायम करनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed