फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi: 'राष्ट्रवाद के मूल्यों को समर्पित...', स्मृति मंदिर पहुंचे मोदी, हेडगेवार-गोलवलकर को दी श्रद्धांजलि

Sun, 30 Mar 2025 10:34 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 30 Mar 2025 10:34 AM IST
सार

PM Modi Nagpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर में स्मृति मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक एमएस गोलवलकर को समर्पित स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Photos tribute to RSS founder Keshav Baliram Hedgewar at Smruti Mandir in Nagpur
पीएम मोदी की नागपुर दौरे की तस्वीरें - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्मृति मंदिर का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने यहां आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए और एक खास संदेश भी लिखा।



यह भी पढ़ें- स्मृति मंदिर के बाद पीएम मोदी पहुंचे दीक्षाभूमि, बाबासाहब आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने लिखा, 'परम पूजनीय डॉ. हेडगेवार और पूज्य गुरुजी को शत शत ममन। उनकी स्मृतियों की संजोने, इस स्मृति मंदिर में आकर अभिभूत हूं। भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संगठन शक्ति के मूल्यों को समर्पित यह स्थली हमें राष्ट्र की सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। संघ के इन दो मजबूत स्तंभों की यह स्थली देश की सेवा में समर्पित लाखों स्वयंसेवकों के लिए उर्जा पुंज है। हमारे प्रयासों से मां भारती का भाग्य सदा बढ़ता रहे।'

PM Narendra Modi Photos tribute to RSS founder Keshav Baliram Hedgewar at Smruti Mandir in Nagpur
नागपुर दौरे पर पीएम मोदी - फोटो : PTI

आरएसएस के प्रशासनिक मुख्यालय रेशमबाग में स्मृति मंदिर में पीएम मोदी के दौरे के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, संघ के पूर्व महासचिव सुरेश भैयाजी जोशी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे। उन्होंने स्मारक स्थित स्मृति भवन में आरएसएस पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

PM Narendra Modi Photos tribute to RSS founder Keshav Baliram Hedgewar at Smruti Mandir in Nagpur
पीएम मोदी की नागपुर दौरे की तस्वीरें - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार स्मारक पर गए। इससे पहले भाजपा के दिग्गज नेता दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी ने 27 अगस्त, 2000 को प्रधानमंत्री रहते हुए डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर का दौरा किया था। मोदी का यह दौरा संघ के प्रतिपदा कार्यक्रम के साथ मेल खाता है, जो हिंदू नववर्ष की शुरुआत यानी गुड़ी पड़वा पर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi Photos tribute to RSS founder Keshav Baliram Hedgewar at Smruti Mandir in Nagpur
पीएम मोदी - फोटो : PTI

इससे पहले सीएम फडणवीस, केंद्रीय मंत्री गडकरी और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने यहां हवाई अड्डे पर उतरने पर मोदी का स्वागत किया।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Photos tribute to RSS founder Keshav Baliram Hedgewar at Smruti Mandir in Nagpur
पीएम मोदी की नागपुर दौरे की तस्वीरें - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री मोदी ने दीक्षाभूमि का दौरा किया
प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर में दीक्षाभूमि का भी दौरा किया। यहां डॉ. बाबासाहब अंबेडकर ने 1956 में अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। पीएम मोदी शहर में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापकों को श्रद्धांजलि देने के बाद दीक्षाभूमि पहुंचे थे।



माधव नेत्रालय के एक और केंद्र की नींव रखी
पीएम मोदी ने गुरु गोलवलकर की स्मृति में बने माधव नेत्रालय के प्रीमियम सेंटर की नींव रखी। वर्ष 2014 में स्थापित माधव नेत्रालय नागपुर में स्थित एक प्रमुख सुपर-स्पेशलिटी नेत्र चिकित्सा केंद्र है। इस परियोजना में 250 बिस्तरों वाला अस्पताल, 14 ओपीडी और 14 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर होंगे, जिसका उद्देश्य लोगों को सस्ती और विश्व स्तरीय नेत्र उपचार सेवाएं प्रदान करना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed