प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुड़ी पड़वा पर नागपुर में रहेंगे और पहली बार संघ मुख्यालय जाएंगे। वहीं, चैत्र नवरात्र की शुरुआत के साथ हिमाचल के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ने के आसार हैं, जबकि कई हिस्सों में हल्की बारिश जारी रहेगी। वहीं, अयोध्या में रामनवमी का उल्लास शुरू हो गया है, जहां लाखों श्रद्धालु जुटेंगे। उधर, अमेरिका ने कई विदेशी छात्रों का वीजा रद्द कर दिया है, जिससे भारतीय छात्र भी प्रभावित हुए हैं। वहीं, झारखंड में पुलिस ने एनकाउंटर में मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कनौजिया को मार गिराया। वहीं, हमास ने मिस्र-कतर के युद्धविराम प्रस्ताव को मंजूर किया, लेकिन इस्राइल ने इसे ठुकरा दिया। भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत म्यांमार को आपदा राहत भेजी। कठुआ में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
Top News: आज से चैत्र नवरात्रि; नागपुर-छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे पीएम और झारखंड में मुख्तार गैंग का शूटर ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़ी पड़वा पर आज नागपुर में रहेंगे मोदी; बतौर PM पहली बार जाएंगे संघ मुख्यालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुड़ी पड़वा के दिन नागपुर पहुंचेंगे और रेशिमबाग स्थित आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक पर जाएंगे। इस दौरान मोदी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मोदी के इस दौरे को यादगार बनाने के लिए भाजपा ने 47 स्थानों पर उनके स्वागत की तैयारी की है। पढ़ें पूरी खबर
चैत्र नवरात्र आज से, सजा मां का दरबार: हिमाचल के शक्तिपीठ पूरी तरह तैयार, नयनादेवी में 22 घंटे खुलेंगे कपाट
चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं। प्रदेश के शक्तिपीठों में नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर सज गए हैं। कई मंदिर विदेशी फूलों से सजाए हैं। कांगड़ा के श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सुबह चार बजे से खुलेंगे। बज्रेश्वरी माता मंदिर के कपाट सुबह साढ़े चार बजे खुलेंगे। ज्वालामुखी माता मंदिर में सुबह 5 बजे गर्भ गृह के कपाट खोले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
Weather: आज से उत्तर पश्चिम भारत में बढ़ेगी गर्मी; कश्मीर से कर्नाटक और लद्दाख से पुडुचेरी तक हल्की बारिश
पिछले दो दिनों से उत्तर भारत में तेज सहती हवाएं चलने से मौसम में नमी आ गई है, लेकिन रविवार से उत्तर पश्चिम भारत में फिर गर्मी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार को भी अधिकतम 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। वहीं, जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत के मेघालय और दक्षिण के केरल तक कुछ स्थानों पर हल्की व मध्यम बारिश हुई। वहीं, हरियाणा के पंचकूला में बादल छाए रहे। पढ़ें पूरी खबर
UP: आज से रामनवमी के उल्लास में डूब जाएगी रामनगरी, आठ हजार मंदिरों में गूंजेगा बधाई गान, होगा राम का गुणगान
महाकुंभ मेले के बाद अब रामनगरी में रामनवमी मेले का उल्लास छलकने लगा है। रविवार से नौ दिवसीय रामनवमी मेले का शुभारंभ हो रहा है। अयोध्या रामजन्मोत्सव के उल्लास में लीन होने को तैयार है। रामनगरी मेले में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। रामनगरी के आठ हजार मंदिरों में कथा-प्रवचनों से राम का गुणगान होगा तो बधाई गान भी गूंजेगा। पढ़ें पूरी खबर