फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Operation Brahma: यूपी से म्यांमार जाएंगे फील्ड अस्पताल के 118 चिकित्साकर्मी; 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत मदद

Sat, 29 Mar 2025 05:46 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 29 Mar 2025 05:46 PM IST
सार

भूकंप की मार झेल रहे म्यांमार की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस ऑपरेशन के तहत उत्तर प्रदेश (UP) के आगरा से 118 सदस्यों वाला फील्ड अस्पताल म्यांमार जाएगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय नौसेना के दो जहाज म्यांमार भेज दिए गए हैं। इसके अलावा आपदा राहत सामग्री के साथ दो और जहाज भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
Myanmar Earthquake India Operation Brahma Updates relief material Indian community casualties rescue MEA
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : एएनआई
भारत ने भूकंप प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। ऑपरेशन ब्रह्मा पर विदेश मंत्रालय ने बताया कि म्यांमार में भारत के राजदूत राहत और बचाव कार्यों का बेहतर समन्वय करने के लिए फिलहाल नेपीता में हैं। सरकार के मुताबिक भारतीय समुदाय के किसी सदस्य के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं मिली है। बता दें कि म्यांमार में भूकंप के कारण अब तक एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ऑपरेशन ब्रह्मा की शुरुआत के मकसद पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि संकट के समय सबसे पहले मदद करना भारत की विदेश नीति का हिस्सा है।

 

यह भी पढ़ें - Earthquake: म्यांमार में राहत-बचाव कार्यों के लिए भारत ने भेजे 80 NDRF कर्मी, दल में खोजी कुत्ते भी शामिल

 
Myanmar Earthquake India Operation Brahma Updates relief material Indian community casualties rescue MEA
भारत का ऑपरेशन ब्रह्मा - फोटो : ANI
'हमने पहले भी म्यांमार की सबसे पहले मदद की'
वहीं भारत के तमाम ऑपरेशन की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि, 'भारत सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाला देश रहा है। जब चक्रवात यागी ने म्यांमार पर कहर बरपाया था, उस समय भी भारत ने अभियान चलाया था। हमने म्यांमार के लोगों को राहत, सामग्री, मानवीय सहायता प्रदान की, न केवल म्यांमार के लोगों को बल्कि कई अन्य देशों को भी जो इससे प्रभावित हुए थे। सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाला देश बनना हमारी नीति का हिस्सा है'।
 
Myanmar Earthquake India Operation Brahma Updates relief material Indian community casualties rescue MEA
म्यांमार के लिए भारत का ऑपरेशन ब्रह्मा - फोटो : ANI
'ऑपरेशन ब्रह्मा' नाम रखने का विशेष उद्देश्य
उन्होंने आगे कहा, 'आज हमने ऑपरेशन ब्रह्मा की शुरुआत की है। ब्रह्मा सृजन के देवता हैं, ऐसे समय में जब हम म्यांमार सरकार और म्यांमार के लोगों को तबाही के बाद अपने देश के पुनर्निर्माण में मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। ऑपरेशन के इस विशेष नाम का एक विशेष अर्थ है। 15 टन राहत सामग्री लेकर पहला विमान हिंडन एयरफोर्स बेस से सुबह करीब 3 बजे उड़ा। यह सुबह करीब 8 बजे भारतीय समयानुसार यांगून पहुंचा। हमारे राजदूत राहत सामग्री लेने के लिए वहां मौजूद थे और उसके बाद उन्होंने इसे यांगून के मुख्यमंत्री को सौंप दिया... उसके बाद, खोज और बचाव कर्मियों और उपकरणों के साथ-साथ कुत्तों के साथ दो विमान रवाना हुए। उनमें से एक रवाना हो चुका है और दूसरा रवाना होने की प्रक्रिया में है'।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Myanmar Earthquake India Operation Brahma Updates relief material Indian community casualties rescue MEA
भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भेजी मदद - फोटो : ANI
'हम म्यांमार की सरकार और लोगों के साथ खड़े हैं'
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि, 'कल म्यांमार में भीषण भूकंप आया। जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। म्यांमार में आई त्रासदी के तुरंत बाद हमारे प्रधानमंत्री ने अपनी चिंताएं व्यक्त कीं और कहा कि भारत संकट की इस घड़ी में म्यांमार के लोगों और म्यांमार सरकार को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है... आज प्रधानमंत्री ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बात की। उन्होंने लोगों और भारत सरकार की ओर से जानमाल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यह भी बताया कि हम म्यांमार की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता में खड़े हैं और हम इस आपदा से निपटने के लिए राहत, बचाव और जो भी सहायता आवश्यक होगी, उसे प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे'।
 

यह भी पढ़ें - Earthquake: भारत मदद के लिए आगे आया, यांगून पहुंची राहत सामग्री; पीएम मोदी ने म्यांमार के जनरल से की बात
विज्ञापन
Myanmar Earthquake India Operation Brahma Updates relief material Indian community casualties rescue MEA
राहत सामग्री लेकर म्यांमार पहुंचा भारतीय वायुसेना का विमान। - फोटो : एक्स/@DrSJaishankar
'विनाशकारी भूकंप में भारतीय नागरिक हताहत नहीं'
म्यांमार को भेजी गई राहत सामग्री के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि, 'आज सुबह एक विमान ने उड़ान भरी और फिर दो और विमान खोज और बचाव दल के साथ-साथ अन्य आवश्यक आपूर्ति लेकर उड़ान भरेंगे और फिर शाम को दो और विमान उड़ान भरेंगे, जब फील्ड अस्पताल को एयरलिफ्ट किया जाएगा, जिससे फिलहाल विमानों की संख्या पांच हो जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि, 'म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप में भारतीय नागरिकों में से कोई हताहत नहीं हुआ है।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed