फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabowo Subianto: 'जो दिल में आए,कह देता हूं...पेशेवर नेता या कूटनीतिज्ञ नहीं'; इंडोनेशियाई राष्ट्रपति बोले

Sun, 26 Jan 2025 04:09 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 26 Jan 2025 04:09 AM IST
सार

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो पहली बार राजकीय दौरे पर भारत आए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज और सम्मान समारोह के दौरान कहा कि वे कोई प्रशिक्षित राजनेता या कूटनीतिज्ञ नहीं हैं। सुबियांतो ने कहा कि उनके दिल में जो भी बातें आती हैं वे कह देते हैं।

विज्ञापन
Prabowo Subianto am not a professional politician I say what is in my heart Indonesia and India friendship
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो के वक्तव्य का अंश - फोटो : अमर उजाला
भारत की पहली राजकीय यात्रा कर रहे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि इंडोनेशिया और भारत को करीबी साझेदार और मित्र बने रहें।' उन्होंने कहा, भारत आकर वे बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा भी कहा जिसे सुनकर वहां मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर मुस्कुरा उठे।


इंडोनेशियाई राष्ट्रपति बोले- सीधा दिल से संवाद करता हूं
सुबियांतो ने कहा, 'मैं कोई पेशेवर राजनीतिज्ञ नहीं हूं, मैं कोई अच्छा कूटनीतिज्ञ भी नहीं, मैं वही कहता हूं जो मेरे दिल में है। कुछ दिनों के लिए भारत आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और प्रतिबद्धताओं से बहुत कुछ सीखा है।'
'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदद करने को प्रतिबद्ध, ये हमारी प्रेरणा'
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को प्रेरणा बताया और कहा, 'गरीबी उन्मूलन, हाशिए पर पड़े लोगों की मदद करने और समाज के सबसे कमजोर वर्ग की मदद करने की उनकी प्रतिबद्धता हमारे लिए प्रेरणा है...मैं आने वाले वर्षों में भारत के लोगों को समृद्धि, शांति और सफलता के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं।'
Prabowo Subianto am not a professional politician I say what is in my heart Indonesia and India friendship
इंडोनेशियाई समकक्ष के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि 75 साल पहले 1950 में हमारे पहले गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। 
Prabowo Subianto am not a professional politician I say what is in my heart Indonesia and India friendship
इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने कुछ कुछ होता है फिल्म का गाना गुनगुनाया - फोटो : एएनआई
'कुछ कुछ होता है' का गाना गुनगुनाया
गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने बॉलीवुड फिल्म- कुछ-कुछ होता है का गाना गुनगुनाया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू ने इंडोनेशियाई समकक्ष के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। इसी दौरान इंडोनेशिया के प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने शाहरूख खान, काजोल और रानी मुखर्जी अभिनीत बॉलीवुड फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का गाना गुनगुनाया। प्रतिनिधिमंडल में इंडोनेशिया के वरिष्ठ मंत्री भी शामिल हैं। बता दें कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं। वे भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed