फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

At Home Ceremony: राष्ट्रपति भवन में परोसे गए दक्षिण भारतीय व्यंजन, मेहमानों ने चखा गोंगुरा अचार और उडुपी वड़ा

Mon, 27 Jan 2025 02:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 27 Jan 2025 02:43 AM IST
सार

एट होम सेरेमनी में, इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, प्रशासनिक, सैन्य एवं पुलिस अधिकारी तथा राजनयिक शामिल हुए।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu hosts at Home Ceremony with Cuisines from southern India
एट होम सेरेमनी - फोटो : पीआईबी/अमर उजाला

गणतंत्र दिवस की संध्या पर रविवार को एट होम सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेहमानों की मेजबानी की। इस दौरान मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसे गए। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक विविधता पर भी केंद्रित रहा। 

President Droupadi Murmu hosts at Home Ceremony with Cuisines from southern India
एट होम सेरेमनी - फोटो : PTI

एट होम सेरेमनी में, इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, प्रशासनिक, सैन्य एवं पुलिस अधिकारी तथा राजनयिक शामिल हुए। यह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से आयोजित दूसरा 'एट होम' कार्यक्रम था।
 

President Droupadi Murmu hosts at Home Ceremony with Cuisines from southern India
एट होम सेरेमनी - फोटो : PTI

दक्षिणी राज्यों के प्रतिनिधियों ने किया मेहमानों का स्वागत
मेहमानों का स्वागत पांच दक्षिणी राज्यों- तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के एक-एक प्रतिनिधि ने अपनी मातृभाषा में किया, जो उस क्षेत्र की वेशभूषा में थे। इन राज्यों के संगीतकारों ने संक्षिप्त प्रस्तुतियां दीं।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
President Droupadi Murmu hosts at Home Ceremony with Cuisines from southern India
एट होम सेरेमनी - फोटो : PTI

विशेष आमंत्रितों में 'ड्रोन दीदी' समेत ये रहे शामिल
समारोह में विशेष आमंत्रितों में, 'ड्रोन दीदी', प्राकृतिक खेती करने वाले किसान और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि अर्जित करने वाली महिलाएं और 'दिव्यांग' शामिल थे। दिव्यांगजनों के लिए यह समारोह अधिक समावेशी था, जिसमें उनकी सहायता करने वाले लोग भी शामिल थे। मेहमानों में स्टार्ट-अप संस्थापक और विभिन्न व्यवसायों से प्रतिष्ठित व्यक्ति भी शामिल थे।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu hosts at Home Ceremony with Cuisines from southern India
एट होम सेरेमनी - फोटो : PTI

ये दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसे गए
'हाई टी' व्यंजन सूची में गोंगुरा अचार भरवां कुझी पनियारम (सोरेल लीफ अचार के साथ तला हुआ और खमीर वाला चावल का एक व्यंजन), आंध्र मिनी-प्याज समोसा, टमाटर मूंगफली की चटनी, करुवेप्पिलई पोडी घी मिनी रागी इडली शामिल थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed