सब्सक्राइब करें

President Election: 'मैं नहीं जानता कि चुनाव के बाद मेरा क्या हश्र होगा...' पांच पॉइंट में जानें यशवंत सिन्हा की चिंता के मायने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 12 Jul 2022 04:20 PM IST
सार

कांग्रेस के विधायकों को संबोधित करते हुए यशवंत सिन्हा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर भी तंज कसा। साथ में कुछ ऐसा बोल गए कि सियासी गलियारे में खूब चर्चा होने लगी।  

विज्ञापन
President Election: Presidential candidate yashwant Sinha's concern in five points
यशवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा सोमवार को राजस्थान पहुंचे। यहां उनका दर्द, गुस्सा और डर तीनों झलका। कांग्रेस के विधायकों को संबोधित करते हुए यशवंत सिन्हा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर भी तंज कसा। साथ में कुछ ऐसा बोल गए कि सियासी गलियारे में खूब चर्चा होने लगी।  


आइए जानते हैं आखिर सिन्हा ने क्या बोला? सिन्हा के बयान का क्या मतलब निकलता है? साथ में ये भी बताएंगे कि आखिर सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू में अब तक किसे कितने दलों का समर्थन मिला?  
 
Trending Videos
President Election: Presidential candidate yashwant Sinha's concern in five points
रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
पहले जानिए यशवंत सिन्हा ने क्या-क्या कहा? 

1. राष्ट्रपति कोविंद पर तंज : यशवंत सिन्हा ने कहा, 'पांच साल की अगर बात करें तो यह राष्ट्रपति भवन की खामोशी का दौर था। हम लोगों ने एक खामोश राष्ट्रपति देखा। कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री को भी बोलना चाहिए। कम से कम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री को बुलाकर देश के वर्तमान हालात पर चर्चा तो कर ही सकते हैं। इसीलिए पिछले पांच साल का दौर खामोशी का रहा। राष्ट्रपति के एक संवैधानिक दायित्व का उतना पालन नहीं हुआ जितनी उम्मीद थी।' 





 
विज्ञापन
विज्ञापन
President Election: Presidential candidate yashwant Sinha's concern in five points
यशवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
2. खुद के भविष्य के लिए डर :  उन्होंने कहा, 'हम केवल एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं। हम सरकार की उन एजेंसियों से भी लड़ रहे हैं, जो लोगों को परेशान करने के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं। इसलिए लड़ाई ED से है, CBI से है, इनकम टैक्स से है। मैं जानता नहीं हूं कि इस चुनाव के बाद मेरा क्या हश्र होगा?'

 सिन्हा ने कहा, 'मैं इतना कह सकता हूं कि मैं अगर राष्ट्रपति का चुनाव जीता तो शपथ लेते ही दूसरे दिन से यह जो सरकार की ओर से एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है,वह रोक दूंगा। किस अधिकार का प्रयोग करके रोकूंगा, लेकिन रोकूंगा,इनका दुरुपयोग नहीं होने दूंगा।' 

 
President Election: Presidential candidate yashwant Sinha's concern in five points
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
3. प्रधानमंत्री पर निशाना :  सिन्हा ने छत्तीसगढ़ का जिक्र किया। बोले, 'अभी छत्तीसगढ़ गया था, वहां एक बिजनेसमैन के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने रेड डाली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बता रहे थे कि जिस बिजनेसमैन पर इनकम टैक्स रेड हुई, उस पर इनकम टैक्स इस बात का दबाव डाल रहा था कि सरकार गिराओ। इस दुरुपयोग को रोका जाएगा। मैं पीएम को बुलाकर कहूंगा कि देश के ज्वलंत मुद्दों पर खामोशी ठीक नहीं है, इन मुद्दों पर बोलिए।' 
 
विज्ञापन
President Election: Presidential candidate yashwant Sinha's concern in five points
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी और राजनाथ सिंह। - फोटो : narendramodi.in
4. आडवाणी का जिक्र कर भाजपा पर निकाली भड़ास : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का जिक्र कर यशवंत सिन्हा ने कहा- आडवाणी की हालत देखकर अफसोस होता है। बेचारे बैठे हैं ऐसे करके हाथ हिलाकर नमस्कार करते हैं। सामने से एक आदमी गुजर जाता है और उनकी तरफ देखता भी नहीं है। मेरी और आडवाणी की कोई तुलना नहीं हो सकती, आडवाणी टावरिंग लीडर हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed