सब्सक्राइब करें

Sadhna Gupta : मुलायम की पत्नी साधना थीं करोड़ों की मालकिन, जानें प्रतीक-अपर्णा के लिए क्या छोड़कर गईं उनकी मां?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 12 Jul 2022 03:00 PM IST
सार

मुलायम सिंह ने 2003 में साधना को आधिकारिक तौर पर अपनी पत्नी का दर्जा दिया था। साधना अपने पीछे पति मुलायम सिंह यादव, बेटे प्रतीक, बहू अपर्णा यादव के साथ-साथ एक पौत्र और एक पौत्री को भी छोड़ गईं।  

विज्ञापन
Sadhna Gupta: Mulayam's wife Sadhna was the mistress of crores, know what she left for Prateek-Aparna?
साधना गुप्ता और मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता यादव का नौ जुलाई को निधन हो गया। मुलायम सिंह ने 2003 में साधना को आधिकारिक तौर पर अपनी पत्नी का दर्जा दिया था। साधना अपने पीछे पति मुलायम सिंह यादव, बेटे प्रतीक, बहू अपर्णा यादव के साथ-साथ एक पौत्र और एक पौत्री को भी छोड़ गईं।  


साधना करोड़ों की मालकिन थीं। आइए जानते हैं उनकी संपत्ति के बारे में सबकुछ...
 
Trending Videos
Sadhna Gupta: Mulayam's wife Sadhna was the mistress of crores, know what she left for Prateek-Aparna?
पत्नी साधना गुप्ता के साथ मुलायम सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
मुलायम के हर दस्तावेज में  साधना का जिक्र
2003 के बाद से मुलायम सिंह यादव अपने हर सरकारी दस्तावेज में पत्नी के तौर पर साधना का जिक्र करते थे। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामों में भी साधना का जिक्र किया है। 2019 के चुनावी हलफनामे में मुलायम ने साधना की संपत्ति और आय के बारे में भी बताया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sadhna Gupta: Mulayam's wife Sadhna was the mistress of crores, know what she left for Prateek-Aparna?
साधना गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
दो करोड़ के गहने, जमीन और प्लॉट भी
साधना के नाम 7.50 किलोग्राम सोने के गहने दर्ज हैं। इसकी कीमत दो करोड़ 41 लाख रुपये है। इसके अलावा 17 लाख की कार है। साधना के नाम कुल दो करोड़ 97 लाख 65 हजार 742 रुपये की चल संपत्ति दर्ज है। इसके अलावा एक करोड़ 93 लाख की अचल संपत्ति है। इसमें लखनऊ के गोमती नगर स्थित आवास और कुछ प्लॉट शामिल है। साधना ने पति मुलायम सिंह यादव से छह लाख 75 हजार रुपये का कर्ज लिया था।
 
Sadhna Gupta: Mulayam's wife Sadhna was the mistress of crores, know what she left for Prateek-Aparna?
मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
अब जानिए मुलायम सिंह यादव और साधना के रिश्तों के बारे में  
मुलायम सिंह यादव के साथ साधना गुप्ता ने दूसरी शादी की थी। इसके पहले उन्होंने साल 1986 को फर्रुखाबाद के व्यापारी चंद्रप्रकाश गुप्ता के साथ पहली शादी की थी। बाद में साधना और चंद्रप्रकाश अलग हो गए। साधना का झुकाव राजनीति की तरफ भी था। वह राजनीतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात मुलायम सिंह यादव से हुई। दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं। 
 
विज्ञापन
Sadhna Gupta: Mulayam's wife Sadhna was the mistress of crores, know what she left for Prateek-Aparna?
पत्नी साधना गुप्ता, बेटे अखिलेश और दूसरी बहू अपर्णा के साथ मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश की बायोग्राफी में मुलायम-साधना का जिक्र
अखिलेश यादव की बायोग्राफी 'बदलाव की लहर' में मुलायम सिंह और साधना के रिश्ते का भी जिक्र है। इस किताब में बताया गया है कि मुलायम की मां मूर्ति देवी अक्सर बीमार रहती थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब साधना गुप्ता मूर्ति देवी की देखभाल करती थीं। 

एक बार सैफई मेडिकल कॉलेज में एक नर्स गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थी, उस वक्त साधना ने ही नर्स को रोका था। दरअसल, साधना भी नर्स रही थीं। नर्सिंग का कोर्स करने के बाद उन्होंने कुछ दिनों तक नर्सिंग होम में काम भी किया था। जब ये बात मुलायम को मालूम हुई तो वह साधना से काफी प्रभावित हुए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed