फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Attack: 'पुलिस ने बेटे की जिंदगी बर्बाद की', पिता का छलका दर्द; सैफ हमले में हिरासत में लिया गया था शख्स

Tue, 28 Jan 2025 08:12 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 28 Jan 2025 08:12 AM IST
सार

आकाश के पिता कैलाश कनौजिया ने कहा, 'पुलिस ने मेरे बेटे की पहचान को पुख्ता किए बिना ही उसे हिरासत में ले लिया। इस गलती ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। अब मानसिक आघात के कारण आकाश काम पर ध्यान नहीं दे पा रहा है और अपने परिवार से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रहा है। उसकी नौकरी चली गई और शादी टूट गई। कौन जिम्मेदार है? पुलिस के रवैये ने आकाश का भविष्य बर्बाद कर दिया है।'

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack Case: Mumbai cops have ruined his life Father of man detained released in case
सैफ पर हमले का मामला - फोटो : Amar Ujala
loader

सैफ अली खान पर 16 जनवरी को मुंबई में उनके फ्लैट पर हुए हमले में संदिग्ध के तौर पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक शख्स को हिरासत में लिया गया था। बाद में उसे छोड़ दिया गया था। अब उसके पिता ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने उनके बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी। 

मुंबई पुलिस से मिली सूचना के बाद 18 जनवरी को दुर्ग स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कोलकाता शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से आकाश कनौजिया (31) को हिरासत में लिया था। वह एक चालक है। मुंबई पुलिस की ओर से 19 जनवरी को बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल फाकिर को गिरफ्तार किए जाने के बाद दुर्ग आरपीएफ ने कनौजिया को रिहा कर दिया। कंनौजिया ठाणे जिले के टिटवाला में इंदिरानगर चॉल का निवासी है।

Saif Ali Khan Attack Case: Mumbai cops have ruined his life Father of man detained released in case
सैफ अली खान के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram

आकाश के पिता कैलाश कनौजिया ने कहा, 'पुलिस ने मेरे बेटे की पहचान को पुख्ता किए बिना ही उसे हिरासत में ले लिया। इस गलती ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। अब मानसिक आघात के कारण आकाश काम पर ध्यान नहीं दे पा रहा है और अपने परिवार से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रहा है। उसकी नौकरी चली गई और शादी टूट गई। कौन जिम्मेदार है? पुलिस के रवैये ने आकाश का भविष्य बर्बाद कर दिया है।'

Saif Ali Khan Attack Case: Mumbai cops have ruined his life Father of man detained released in case
Saif Ali Khan - फोटो : Amar Ujala

बंगाल में महिला से पूछताछ की
इस बीच मुंबई पुलिस की एक टीम ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक महिला से पूछताछ की। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। कृष्णनगर पुलिस जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मकवाना मीतकुमार संजयकुमार ने पुष्टि की कि हमले के संबंध में नादिया में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack Case: Mumbai cops have ruined his life Father of man detained released in case
Saif Ali Khan Attack - फोटो : Amar Ujala

सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला है कि हमले के लिए मुंबई में पूर्व में गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल फाकिर द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम महिला के नाम पर पंजीकृत था। महिला ने आरोपी को पहचानने से इनकार किया और दावा किया कि उसका उक्त सिम वाला मोबाइल फोन कई साल पहले कोलकाता में खो दिया था।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack Case: Mumbai cops have ruined his life Father of man detained released in case
सैफ अली खान हमला मामला - फोटो : एक्स@ANI

इससे पहले मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंची। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुरू में बताया था कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, बाद में उन्होंने बताया कि इस मामले में पश्चिम बंगाल से किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed