फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder Case: श्रद्धा के शव को काटते समय भी क्यों नहीं घबराया आफताब, क्यों आपको भी सचेत रहने की जरूरत?

Wed, 16 Nov 2022 09:17 AM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 16 Nov 2022 09:17 AM IST
सार

आखिर आफताब ने ये सबकुछ कैसे किया? मर्डर करने के बाद जब वह शव के टुकड़े कर रहा था तो क्या उसे डर नहीं लगा? आखिर कैसे वह 20 दिन तक शव के टुकड़े के साथ उसी फ्लैट में रहा? उस वक्त आफताब की मनोदशा क्या रही होगी? 

विज्ञापन
Shraddha Murder Case: Why didn't Aftab panic even while cutting Shraddha's dead body?
श्रद्धा मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा मर्डर केस की चर्चा पूरे देश में हो रही है। श्रद्धा की हत्या उसके ही प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला ने की थी। इसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए और जंगल में फेंक आया। इस वारदात के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर आफताब ने ये सबकुछ कैसे किया? मर्डर करने के बाद जब वह शव के टुकड़े कर रहा था तो क्या उसे डर नहीं लगा? आखिर कैसे वह 20 दिन तक शव के टुकड़े के साथ उसी फ्लैट में रहा? उस वक्त आफताब की मनोदशा क्या रही होगी? 



 
हमने इन तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए मनोवैज्ञानिक डॉ. हेमा खन्ना से बात की।  पुलिस और मीडिया के सामने आए वाले फैक्ट्स और आरोपी आफताब के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मौजूद जानकारी के आधार पर हमें उसकी मनोदशा के बारे में जानकारी दी। आइए जानते हैं उन्होंने इस मर्डर केस को लेकर क्या-क्या बताया?  
 
Shraddha Murder Case: Why didn't Aftab panic even while cutting Shraddha's dead body?
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
पहले पूरी घटना के बारे में जान लीजिए
श्रद्धा मुंबई के मलाड़ में रहती थी और एक कॉल सेंटर में काम करती थी। आफताब अमीन पूनावाला भी मुंबई का रहने वाला है। यहीं दोनों की मुलाकात एक डेटिंग एप के जरिए हुई। इसके बाद दोनों के प्रेम संबंध बन गए। दोनों लिव-इन में रहने लगे। श्रद्धा के घरवालों को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने श्रद्धा को आफताब का साथ छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी। हिमाचल और उत्तराखंड घूमने की बात कहकर श्रद्धा आफताब के साथ मुंबई से निकल गई। दोनों ऋषिकेश घूमने गए और वापस आकर दिल्ली में ही रहने लगे। यहां इन्होंने छतरपुर, महरौली में किराए पर कमरा लिया। 
 
 
Shraddha Murder Case: Why didn't Aftab panic even while cutting Shraddha's dead body?
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा के पिता को ये बात जब मालूम हुई तो उन्होंने उससे बातचीत बंद कर दी। कभी-कभी श्रद्धां अपनी मां से जरूर बात कर लिया करती थी। 18 मई को आफताब और श्रद्धा के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धा ने आफताब से शादी का प्रस्ताव रखा। आफताब शादी नहीं करना चाह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हो गई। आफताब ने एक हाथ से श्रद्धा का मुंह दबाया। जब श्रद्धा चिल्लाने लगी तो आरोपी ने दूसरे हाथ से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में रखा। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder Case: Why didn't Aftab panic even while cutting Shraddha's dead body?
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
रातभर शव के साथ रहने के बाद दूसरे दिन आफताब मिनी आरी लेकर आया और श्रद्धा के शव को 35 टुकड़ों में काट दिया। पहले हाथ, फिर पैर और एक-एक करके शरीर के सारे अंगों को काटने के बाद उसने पानी से उसे साफ किया। फिर उसपर बोरिक पाउडर छिड़कर अलग-अलग पन्नी में सारे टुकड़ों को भर दिया। इसके बाद पन्नी को फ्रीजर में रख दिया। 
 
 
विज्ञापन
Shraddha Murder Case: Why didn't Aftab panic even while cutting Shraddha's dead body?
मृतका श्रद्धा वाकर और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
फ्रीजर के बाहरी हिस्से में कोल्ड ड्रिंक व अन्य खाने-पीने का सामान भी रखता था और उसी को यूज करता था। हर रोज फ्रीज से शव के एक दो टुकड़े लेकर अपने बैग में रखता था और उसे महरौली के जंगल में फेंक आता। शव की पहचान न हो सके इसके लिए उसने फायर टॉर्च खरीदा था। उसके जरिए उसने श्रद्धा का चेहरा पूरी तरह से जला दिया। ये सिलसिला 22 दिनों तक चलता रहा। पूरे शव को ठिकाने लगाने के बाद आफताब ने फ्लैट बदल दिया। इस बीच, वह अपनी एक नई गर्ल फ्रेंड को भी फ्लैट पर लाता था। श्रद्धा के बारे में उसने अपनी नई गर्ल फ्रेंड को भनक तक नहीं लगने दी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed