फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाक्षी सिन्हा की पोस्ट पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल पड़ा भारी, 26 साल के शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2020 03:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 22 Aug 2020 03:53 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha files FIR against cyber bullies 26 years old man arrested
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर इन दिनों नकारात्मकता का माहौल बढ़ता जा रहा है। कई मशहूर हस्तियां अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद कर रही हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के औरंगाबाद का है, जहां पुलिस ने एक  26 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

Sonakshi Sinha files FIR against cyber bullies 26 years old man arrested
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सोनाक्षी सिन्हा ने सात अगस्त को मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने महिला सुरक्षा और साइबर बुलिंग और उत्पीड़न से संबंधित एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला था। अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने इस वीडियो पर महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और कुछ बॉलीवुड हस्तियों के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। 

Sonakshi Sinha files FIR against cyber bullies 26 years old man arrested
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

साइबर पुलिस स्टेशन ने आईपीसी की धारा 294 और 354 (डी) के तहत और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। साइबर पुलिस ने आईपी एड्रेस के साथ-साथ सोशल मीडिया अकाउंट से औरंगाबाद के तुलजी नगर निवासी शशिकांत गुलाब जाधव को खोज निकाला, जिसने कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जाधव को शुक्रवार को यहां एक अदालत में पेश किया गया। अधिकारी ने बताया कि अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha files FIR against cyber bullies 26 years old man arrested
सोनाक्षी सिन्हा और सुशांत सिंह - फोटो : Social Media

ट्विटर अकाउंट को किया बंद
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म और गुटबाजी पर नई बहस शुरू हो गई। लोगों के इस गुस्से का सामना सोनाक्षी सिन्हा को करना पड़ा। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इसके बाद बाद सोनाक्षी ने अपने ट्विटर अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha files FIR against cyber bullies 26 years old man arrested
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Social Media

ट्रोल करने वालों को सुनाई खरी-खरी
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर ट्रोल करने वालों को खरी खोटी सुनाई थी। उन्होंने लिखा था, 'कैसे मैंने खुद को ट्विटर से दूर कर लिया और नकारात्मकता से दूर रही। कुछ लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं जैसे उन्होंने कुछ जीत लिया हो। मैं आपके लिए खुश हूं। तुम्हें लग रहा है ना लगने दो। किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। इसका सामना करना चाहिए।'

एम्स की फॉरेंसिक टीम पता लगाएगी सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण, ऑटोप्सी रिपोर्ट की होगी जांच

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed