Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
South Korean Foreign Minister Cho Hyun condemns Pahalgam terror attack stand by people of India
{"_id":"68a156c4b5efeb833b0b5d5d","slug":"south-korean-foreign-minister-cho-hyun-condemns-pahalgam-terror-attack-stand-by-people-of-india-2025-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: 'हम किसी भी आतंकी हमले के खिलाफ, भारत के लोगों के साथ खड़े', दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री बोले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pahalgam Attack: 'हम किसी भी आतंकी हमले के खिलाफ, भारत के लोगों के साथ खड़े', दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री बोले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 17 Aug 2025 09:42 AM IST
सार
भारत और दक्षिण कोरिया ने शनिवार को सेमीकंडक्टर, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्रों में अपनी रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके दक्षिण कोरियाई समकक्ष चो ह्युन के बीच बातचीत में समग्र द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर प्रमुखता से चर्चा हुई।
विज्ञापन
1 of 5
जयशंकर के साथ दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून ने पहलगाम आतंकी हमले और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनका देश भारत सरकार और भारत के लोगों के साथ खड़ा है। एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में चो ह्यून ने कहा कि दक्षिण कोरिया आतंकवाद के सख्त खिलाफ है। उन्होंने कहा, 'हम इस मुद्दे पर बहुत सख्त और दृढ़ हैं। हम किसी भी आतंकवादी हमले के सख्त खिलाफ हैं। हम भारत सरकार और भारत के लोगों के साथ खड़े हैं।'
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था। 22 अप्रैल को पहलगाम हमले में आतंकियों ने 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। जवाब में भारत 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था, जिसमें सैकड़ों आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। भारत ने पाकिस्तान और पीओजेके में आतंकी ढांचे पर सटीक हमले किए। भारत ने पाकिस्तान के हर दुस्साहस का जवाब दिया, उसके हर हमले को नाकाम किया और उसके हवाई ठिकानों पर बमबारी की।
2 of 5
जयशंकर के साथ दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री
- फोटो : ANI
इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चो ह्यून के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले की दक्षिण कोरिया की ओर से निंदा के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि बाद में सियोल गए भारत के संसदीय प्रतिनिधिमंडल की बहुत अच्छी बैठकें हुईं।
जयशंकर ने कहा, 'मैं 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की दक्षिण कोरिया की ओर से निंदा के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं। इस तथ्य के लिए भी कि जब हमारा संसदीय प्रतिनिधिमंडल सियोल गया, तो मुझे लगता है कि उनकी बहुत अच्छी बैठकें हुईं, आपने स्वयं उनसे मिलने का प्रयास किया, यह ऐसी बात है जिसकी हम सराहना करते हैं।'
3 of 5
जयशंकर के साथ दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री
- फोटो : ANI
चो ह्यून ने कहा कि शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उनकी अच्छी बैठक हुई। उन्होंने 2015 से 2017 तक दिल्ली में राजदूत के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। पिछले 10 वर्षों में और भी अच्छे बदलाव हुए हैं।
चो ह्यून ने कहा कि दिल्ली वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। जब वह लगभग 10 साल पहले इस शहर में आए थे, तो भारत की संस्कृति की गहराई देखकर अभिभूत हो गए थे। मुझे भारत में कोरियाई राजदूत के रूप में सेवा करने पर बहुत गर्व है। इस दौरान मैंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में हुए महत्वपूर्ण बदलावों को देखा। अब मैं पिछले 10 वर्षों में हुए और भी अच्छे बदलावों को देख रहा हूं। इसलिए मुझे यहां वापस आकर और अपने दोस्तों से मिलकर बहुत खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Cho Hyun
- फोटो : ANI
चो ह्यून ने याद किया कि जब उन्होंने राजदूत के रूप में कार्य किया था, तब उनकी मुलाकात एस जयशंकर से हुई थी, जो 2015-18 तक विदेश सचिव के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के तरीकों की खोज की। उन्होंने कहा, 'यह एक अच्छी बैठक थी। जब मैं यहां था और वह विदेश सचिव थे, तब मैं उनसे मिलता था।' चो ह्यून ने कहा, 'आज हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अपने द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही हमारे देशों के सामने मौजूद भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक चुनौतियों के समाधान पर भी चर्चा की।'
विज्ञापन
5 of 5
डॉ. एस. जयशंकर, विदेश मंत्री
- फोटो : PTI
इससे पहले दक्षिण कोरियाई नेता के साथ बैठक के दौरान जयशंकर ने कहा, 'ऐसा कम ही होता है कि आपको किसी पुराने मित्र का नए सहयोगी के रूप में स्वागत करने का अवसर मिले। इसलिए भारत में आपका फिर से स्वागत करना मेरे लिए विशेष सम्मान की बात है। कृपया अपनी नियुक्ति पर मेरी बधाई स्वीकार करें। आपको इस पद पर आए हुए मुश्किल से एक महीना ही हुआ है। यह तथ्य कि आप अपने राष्ट्रीय दिवस और हमारे राष्ट्रीय दिवस के ठीक एक दिन बाद यहां हैं, इस रिश्ते को हमारी ओर से दिए जाने वाले महत्व के बारे में बहुत कुछ कहता है।'
उन्होंने कहा, 'मैं इस अवसर पर आपको कोरिया के राष्ट्रीय मुक्ति दिवस की शुभकामनाएं भी देता हूं। मुझे लगता है कि आपकी यात्रा कई मायनों में एक बहुत ही महत्वपूर्ण समय पर हो रही है। यह हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी की 10वीं वर्षगांठ है। मुझे कनाडा के कनानसकिस में आपके राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री के साथ रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।