बिहार के पटना एयरपोर्ट पर रविवार को बड़ा हादसा होता बचा था। स्पाइसजेट के एक विमान में हवा में पक्षी टकराने से आग लग गई थी, जिससे उसका एक इंजन बंद हो गया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई कई और चालक दल समेत 191 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। इस घटना के बाद देशभर में पायलट मोनिका की खूब वाहवाही हो रही है।
Pilot Monika Khanna: घूमने-फिरने का शौक रखती हैं पायलट मोनिका, सिंगल इंजन पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कर बचाई थी 191 लोगों की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 Jun 2022 04:09 PM IST
सार
स्पाइसजेट की पायलट मोनिका खन्ना फ्लाइट एसजी 723 की पायलट इन कमांड (पीआईसी) थीं। विपरीत परिस्थितियों में भी वह घबराई नहीं और सिंगल इंजन पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराकर खुद की काबिलियत तो साबित कर ही साथ ही विमान के सभी यात्रियों को भी सकुशल पटना एयरपोर्ट पर उतारा।
विज्ञापन