फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राज्यों में आंधी-तूफान ने दी दस्तक, तस्वीरों से जानिए कैसा रहा हाल

Tue, 08 May 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 May 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
storm enters, know the condition of these all places through pictures

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कई राज्यों में तूफान ने दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा, कासगंज, गाजियाबाद, नोयडा में तूफान पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को यह तूफान और भी कई जिलों तक पहुंच जाएगा। रिपोर्टस के मुताबिक सोमवार शाम धूल भरी आंधी चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में पहुंच गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। तस्वीरों से जानिए कैसा रहा इन जगहों का हाल-

दिल्ली-एनसीआर में आधी रात को आंधी की दस्तक

storm enters, know the condition of these all places through pictures
- फोटो : ANI

सोमवार देर रात यहां करीब 11 बजे गुरुग्राम की तरफ से आंधी की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा रही। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक ये पश्चिमी विक्षोभ था जो पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा से होता हुआ यहां पहुंच गया। तेज आंधी से कई घरों के शीशे भी टूट गए। कैंट इलाके में एक पेड़ भी गिर गया। 

राजस्थान में धूल का बवंडर

storm enters, know the condition of these all places through pictures

सोमवार शाम राजस्थान के बीकानेर में धूल भरा बवंडर आया। इसके असर से झुंझुंनू और सीकर में भी तेज आंधी चली। राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार रात 28 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक धूलभरी आंधी के साथ तेज व हल्की बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में तूफान

storm enters, know the condition of these all places through pictures
- फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के मेरठ में तेज धूल भरी आंधी चली। जिस कारण मंगलवार को सभी शैक्षिक संस्थान बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

त्रिपुरा में तूफान से एक की मौत

storm enters, know the condition of these all places through pictures

त्रिपुरा में तूफान से करीब 1800 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा। इस दौरान यहां एक महिला भी इसकी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। यहां का सबसे प्रभावित जिला खोवई रहा। इससे पहले यहां रविवार को भी तूफान आया था जिस कारण करीब 2500 लोग सरकारी इमारतों में आश्र्य लेने को मजबूत हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed