{"_id":"5af0dc0d4f1c1b340a8b877e","slug":"hasin-jahan-attempts-to-break-into-mohammed-shamis-locked-house-in-amroha-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हसीन जहां का नया दांव, क्रिकेटर शमी का घर खुलवाने के लिए अफसरों की मदद लेने पहुंची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हसीन जहां का नया दांव, क्रिकेटर शमी का घर खुलवाने के लिए अफसरों की मदद लेने पहुंची
Tue, 08 May 2018 04:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 08 May 2018 04:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हसीन जहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को ससुराल गए दो दिन हो गए लेकिन उनके लिए ससुराल के दरवाजे नहीं खुले। बेटी के साथ ससुराल सहसपुर पहुंचीं हसीन दूसरे दिन सोमवार को अधिकारियों के चौखट तक गईं। ससुराल के घर के बंद दरवाजे को खुलवाने के लिए डीएम और एसपी से गुहार लगाने पहुंचीं।
2 of 5
हसीन जहां
एसपी ने कोर्ट का आदेश लेकर आने की बात कहकर हसीन को लौटा दिया। जबकि डीएम ने मुलाकात करना भी मुनासिब नहीं समझा। हसीन कलक्ट्रेट और एसपी कार्यालय से मायूस होकर लौटीं, बाद में कमिश्नर से मिलने मुरादाबाद गईं। लेकिन वहां से भी खाली हाथ लौटीं। कमिश्नर से मुलाकात नहीं हो सकी।
3 of 5
Hasin jahan
रविवार सुबह हसीन जहां बेटी बेबो, वकील और आया के साथ डिडौली कोतवाली पहुंची थीं। जहां से अपनी ससुराल सहसपुर आईं। लेकिन उनके पहुंचने से पहले घर पर मौजूद सास, देवर और ननद ताला लगाकर निकल गए थे। रविवार का दिन हसीन ने गांव में इधर-उधर काट लिया। जबकि रात में जोया में किसी परिचित के घर रुकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हसीन
- फोटो : SELF
दूसरे दिन सोमवार को हसीन अपने वकीलों के साथ एसपी आफिस पहुंचीं। जहां एसपी को पत्र देकर ससुराल के बंद दरवाजे खुलवाने की गुजारिश की। जिसपर एसपी ने कानूनी अड़चन का हवाला देकर दरवाजा खुलवाने से मना कर दिया। घर का बंद दरवाजा खुलवाने के लिए कोर्ट का आदेश लेकर आने की बात कहकर लौटा दिया।
विज्ञापन
5 of 5
हसीन जहां
- फोटो : Hindustan Times
यहां से मायूस हसीन जहां कलक्ट्रेट पहुंची। लेकिन डीएम हसीन से मिले बिना निकल गए। थक हारकर हसीन निराश लौट आई। बाद में कमिश्नर से गुहार लगाने मुरादाबाद गईं। लेकिन वहां भी कमिश्नर से मुलाकात नहीं हो पाई। बाद में मायूस होकर लौट आईं। इस दौरान हसीन के वकील मौजूद रहे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।