फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेजस मार्क-2 अगले साल तक तैयार होगा, जानिए कितना ताकतवर होगा नया स्वदेशी लड़ाकू विमान

Sun, 31 Jan 2021 06:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 31 Jan 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Tejas Mark-2 will be ready by next year, know how powerful new indigenous fighter aircraft will be
तेजस लड़ाकू विमान - फोटो : भारतीय वायु सेना

स्वदेशी बहुद्देशीय लड़ाकू विमान तेजस का एक और प्रभावी संस्करण अगले साल सामने आने की संभावना है। इसमें ज्यादा शक्तिशाली इंजन, अधिक आयुध क्षमता, अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली और कई श्रेष्ठ वैमानिकी प्रणालियां होंगी। इस लड़ाकू विमान के तेज रफ्तार संबंधी परीक्षण 2023 में शुरू होंगे।



अगस्त-सितंबर 2022 तक तैयार होगा
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर माधवन ने रविवार को बताया कि तेजस मार्क-2 को लेकर संरचनागत व अन्य काम काफी अच्छे से चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि तेजस मार्क-2 के 2022 के अगस्त-सितंबर तक सामने आने की संभावना है जिसके बाद पहली उड़ान में कुछ वक्त लगेगा। विमान का पहला तेज रफ्तार संबंधी परीक्षण 2023 में शुरू होगा और हमें 2025 के आसपास तक उत्पादन शुरू हो जाने की उम्मीद है।

Tejas Mark-2 will be ready by next year, know how powerful new indigenous fighter aircraft will be
तेजस लड़ाकू विमान - फोटो : social media

जरूरत के मुताबिक होगा हथियारों से लैस
जब माधवन से तेजस मार्क-2 के हथियारों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उसका सीधा जवाब नहीं दिया और कहा कि यह बाद में जरूरत और बदलती स्थिति के आधार पर तय किया जाएगा। तेजस एकल इंजन वाला दक्ष बहुद्देश्यीय सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है जिसे एचएएल ने तैयार किया है।

Tejas Mark-2 will be ready by next year, know how powerful new indigenous fighter aircraft will be
तेजस लड़ाकू विमान - फोटो : भारतीय वायु सेना

श्रेष्ठ युद्ध प्रणालियों से लैस होगा
उन्नत संस्करण में बड़ा ढांचा, लंबी दूरी तय करने की क्षमता के साथ ही बेहतर रखरखाव होगा। यह ज्यादा आयुध सामग्री ले जाने में सक्षम होने के साथ ही अधिक मजबूत इंजन क्षमता और श्रेष्ठ युद्ध प्रणालियों से लैस होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tejas Mark-2 will be ready by next year, know how powerful new indigenous fighter aircraft will be
तेजस लड़ाकू विमान - फोटो : भारतीय वायु सेना

तेजस मार्क-1 से ज्यादा शक्तिशाली
उड़ान दूरी और आयुध ले जाने की क्षमता बढ़ने के साथ ही नया संस्करण तेजस मार्क-1 से अधिक शक्तिशाली होगा। भारतीय वायु सेना 48000 करोड़ रूपये के सौदे के तहत एचएएल से 73 तेजस मार्क-1 ए विमान खरीद रही है। सरकार ने 13 जनवरी को इस सौदे को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
Tejas Mark-2 will be ready by next year, know how powerful new indigenous fighter aircraft will be
वायुसेना प्रमुख ने तेजस में भरी थी उड़ान - फोटो : ANI

पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों पर हो रहा काम
उन्नत बहुद्देश्यीय लड़ाकू विमान परियोजना की अगली पीढ़ी के बारे में एचएएल अध्यक्ष ने कहा कि एक विशेष प्रयोजन इकाई (एसपीवी) के कार्यढांचे में परियोजना का क्रियान्वयन करना है और उसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों को भी शामिल करने का लक्ष्य है। 

माधवन ने बताया कि भारत काफी अंदर तक घुसकर मार करने वाले मध्यम भार के लड़ाकू विमान की पांचवीं पीढ़ी पर काम कर रहा है और इस पर करीब पांच अरब डॉलर का खर्च आने का अनुमान है। माधव ने कहा कि शुरुआती विमान 2026 तक बन जाने की संभावना है और उसका उत्पादन 2030 तक शुरू हो सकता है । उन्होंने कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन इस परियोजना की समयसीमा पर ध्यान रखकर आगे बढ़ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed