फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं से दरिंदगी के वो 10 मामले जिसने दुनिया के आगे झुकाया हमारा सर

Fri, 20 Apr 2018 11:17 PM IST
गौरव द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली
गौरव द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ten Rape Cases that bowed down Country`s Pride

लड़कियों को देवी का रूप मानने वाले भारत देश में दरिंदगी ने सभी का सिर शर्म से झुका दिया है। आज बेटियां ना घर में सुरक्षित ना बाहर। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, 2016 में देशभर में महिलाओं के साथ रेप के कुल 38,947 मामले सामने आए हैं। इसका मतलब हर रोज औसतन 107 महिलाएं रेप का शिकार होती हैं। आज हम आपको 10 ऐसे रेप कांड के बारे में बताएंगे जिन्होंने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। 



                                                   

एक ताजा खबर के मुताबिक इंदौर के राजाबाड़ा स्थित शिव विलास पैलेस के बेसमेंट में शुक्रवार दोपहर एक बच्ची की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक बच्ची की उम्र लगभग एक साल है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1. कठुआ रेप केस

Ten Rape Cases that bowed down Country`s Pride

कठुआ में 10 जनवरी को 8 साल की बच्ची लापता हो गई थी। नाबालिग के पिता ने 12 जनवरी को हीरानगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 17 जनवरी को बच्ची की लाश जंगल में मिली। बच्ची के साथ रेप करने के लिए उसको नशीली दवाएं दी गई थी। इस केस में अभी तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर किया गया है।

2. उन्नाव गैंगरेप

Ten Rape Cases that bowed down Country`s Pride

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया। पिछले साल जून के महीने में पीड़ित लड़की एक दिन आचानक घर ले लापता हो गई। परिवार वालों ने इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाने में करवाई। शिकायत के नौ दिन बाद लड़की औरेया जिले के एक गांव में मिली जिसके बाद उसे उन्नाव लाया गया। 16 वर्षीय लड़की के साथ हुई इस दर्दनाक घटना ने सभी को अंदर तक झकजोर कर रख दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

3. गुड़िया रेप कांड

Ten Rape Cases that bowed down Country`s Pride

6 जुलाई 2017 को कोटखाई के दांदी जंगल में हलाइला गांव के पास दसवीं की छात्रा के साथ स्कूल जाते समय गैंग रेप किया गया। 4 जुलाई को गुड़िया स्कूल जाने के लिए घर से निकली मगर घर वापस नहीं पहुंची। जब वह घर नहीं पहुंची तो उसके परिजन उसे जंगल में खोजते रहे। दो दिन बाद गुड़िया की निर्वस्त्र लाश उसी जंगल में मिली।

विज्ञापन

4. बारां रेप केस

Ten Rape Cases that bowed down Country`s Pride

राजस्थान के बारां जिले से शर्मशार कर देना वाला मामला सामने आया है। जहां चालीस वर्षीय विवाहिता का गैंगरेप किया गया और आरोपियों ने वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। पुलिस ने भी दुष्कर्म के दौरान बनाए गए वीडियो को आधिकारिक तौर पर संज्ञान में लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक कोटा से ससुराल जाने के लिए बस से बारां के चारमूर्ति चौराहा पर उतरी महिला को उसके एक परिचित ने ही अपने साथियों संग हवस का शिकार बनाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed