सब्सक्राइब करें

देखें तस्वीरें: दुनिया की 10 सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जो छोड़ गईं तबाही का भयावह मंजर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 22 Jun 2022 01:14 PM IST
विज्ञापन
These Are The 10 Major Natural Disasters In World, There Is Devastation In India Too
अफगानिस्तान में भूकंप - फोटो : Twitter@ Natsecjeff

अफगानिस्तान की धरती बुधवार को भूकंप के झटकों से हिल गई। यहां 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण देश में कम से कम 255 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। इसके अलावा करीब 150 लोगों के घायल होने की सूचना है। आइए जानते हैं दुनिया में आई 10 बड़ी प्राकृतिक आपदाओं के बारे में जो छोड़ गईं तबाही का भयावह मंजर...

Trending Videos
These Are The 10 Major Natural Disasters In World, There Is Devastation In India Too
2004 का सुनामी - फोटो : Social media
सुनामी, 2004
हिंद महासागर में भूंकप से पैदा हुई सुनामी में भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह सहित तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हुए। लगभग 10 हजार लोग मारे गए और पांच हजार लापता हुए। इस अभियान में भारतीय नौसेना ने व्यापक अभियान आपरेशन मदद चलाया था।

आपरेशन मदद के अलावा तीन अन्य अभियान विदेशों (श्रीलंका, मालद्वीव, इंडोनेशिया) के लिए भी चलाए गए। नौसेना के अभियान में 32 जहाज, 7 विमान, 20 हेलीकाप्टर 15 दिन तक चलाए गए। सेना की राहत कार्य में मदद ली गई। 17 जनपदों में चले आपरेशन मदद से लगभग एक लाख लोगों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
These Are The 10 Major Natural Disasters In World, There Is Devastation In India Too
तांगशान भूकंप, 1976 - फोटो : Social media

चीन के तांगशान शहर में 28 जुलाई, 1976 को तड़के तीन बजकर बयालीस मिनट पर महाविनाशकारी भूकंप आया। चीन के इस औद्योगिक नगर की आबादी उस समय लगभग दस लाख थी। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.6 से लेकर 8.2 तक मापी गई थी। तांगशान में आए इस भूकंप ने 2,55,000 लोगों की जान ली। गैर आधिकारिक रिपोर्टों के मुताबिक मृतकों की संख्या 6 लाख से ज्यादा थी। 

These Are The 10 Major Natural Disasters In World, There Is Devastation In India Too
एंटिओक भूकंप, 526 ईस्वी - फोटो : Social media

वर्ष 526 ईस्वी में सीरिया और एंटिओक में एक घातक भूकंप आया। यह क्षेत्र उस समय बीजान्टिन साम्राज्य का हिस्सा था। इस भूकंप ने एक छोटी अवधि में एक अविश्वसनीय मौत टोल पर कब्जा कर लिया। बताया जाता है कि एंटिओक में भूकंप एकमात्र प्राकृतिक आपदा है जो कमोबेश बाइबिल के युग के करीब है। यह प्राकृतिक आपदा ईसा के जन्म से पहली सहस्राब्दी में हुई थी। 20 से 29 मई 526 की अवधि में बीजान्टिन शहर 7.0 अंक की तीव्रता के साथ भूकंप से बच गया। उच्च जनसंख्या घनत्व (जो उस समय इस क्षेत्र में दुर्लभ था) के कारण, 250,000 लोग मारे गए। प्रलय के कारण हुई आग ने भी पीड़ितों की संख्या में वृद्धि में योगदान दिया।

विज्ञापन
These Are The 10 Major Natural Disasters In World, There Is Devastation In India Too
अलेप्पो भूकंप, 1138 - फोटो : Social media

ऐतिहासिक दस्तावेजों के मुताबिक सीरिया में आए उस भूकंप ने अलेप्पो को पूरी तरह झकझोर दिया। किले की दीवारें और चट्टानें जमींदोज हो गईं। अलेप्पो के आस पास के छोटे कस्बे भी पूरी तरह बर्बाद हो गए। अनुमान लगाया जाता है कि उस भूकंप ने 2,30,000 लोगों की जान ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed